- Hindi News
- जगह जगह फहराया तिरंगा, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
जगह-जगह फहराया तिरंगा, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
भास्कर टीम - धार
गणतंत्र दिवस का उल्लास जिलेभर में बिखरा रहा, जगह-जगह समाजसेवी संगठन, स्कूली संस्थाओं ने ध्वजारोहण किया
उत्कृष्ट विद्यार्थी व खिलाड़ी भी हुए सम्मानित
कुक्षी - स्थानीय पुलिस ग्राउंड पर नगर परिषद का मुख्य समारोह हुआ। विधायक सुरेंद्रसिंह बघेल की मौजूदगी में नपं अध्यक्ष सुधा राठौर ने तिरंगा फहराया। उपाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित पार्षद व अधिकारी मौजूद थे। अतिथियों ने मार्च पास्ट व बैंड दलों की परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन तहसीलदार एसआर यादव ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बीएल भैसारे, बीएस चौहान, भूपेंद्र वर्मा, मनोज साधु, नरेंद्रप्रसाद दवे, ओमप्रकाश शर्मा, कमला सिर्वी, अजय सेन, नवनीत चव्हाण, रवींद्र माली, विजयसिंह चौंगड, भारत भावसार, खन्ना छग्गू, माया-बब्बू सम्मानित किए गए। उत्कृष्ट विद्यार्थी व खिलाड़ी भी सम्मानित किए गए। अतिथियों ने 21 लाख रु. के बीआरजीएफ अंतर्गत भट्टी मोहल्ला में मांगलिक भवन, नपं के दो अतिरिक्त कक्ष व कचरा वाहन का लोकार्पण किया। टंट्या मामा युवा संगठन ने सांईराम कॉम्प्लेक्स कार्यालय पर झंडावंदन किया।
छात्राओं को पुरस्कृत किया
उमरबन - कन्या हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव मनाया गया। अध्यक्षता सीएल राय ने की। मुख्य अतिथि बीईओ अनिल व्यास थे। नौवी व १०वीं में प्रथम व द्वितीय रही छात्राओं को पुरस्कृत किया। डॉ. उपेंद्र चौहान ने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। प्रभारी प्राचार्य केएस बघेल उपस्थित थे। नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने उमरबन बस स्टैंड की जनसहयोग से सफाई की। समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, सचिव पवन सेन, ललित हरोरे, नवीन राठौड़, सतीश राठौड़, दीपक सेन आदि ने सहयोग दिया।
टवलाई - ग्राम भारती आश्रम टवलाई व रेहमानपुरा, रावतपुरा, गुल्यापुरा, जमरापुरा एवं आंगनवाड़ी के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। पंचायत प्रांगण में कार्यक्रम में सरपंच शारदा मौर्य ने ध्वजारोहण किया। नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक व आदिम जाति समिति टवलाई में भी झंडावंदन किया।
नर्मदा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सम्मान
धरमपुरी - गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम राजबाड़ा चौक पर हुआ। विधायक कालूसिंह ठाकुर की उपस्थिति में अध्यक्ष मंगला शर्मा ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। नपं उपाध्यक्ष सुनील मंडलोई, विनोद शर्मा, नजीर मोह. शेख, पूर्व नपाध्यक्ष एलएन जगताप ने संबोधित किया। नर्मदा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सुधीर शर्मा, अंतिम राठौड़, नरसिंह, मुकेश कुमरावत आदि को सम्मानित किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। इधर, न्यायालय भवन परिसर में एडीजे देवनारायण शुक्ल, तहसील कार्यालय पर तहसीलदार क्षितिज शर्मा, थाने पर टीआई सुबोध क्षोत्रिय, जपं कार्यालय में अध्यक्ष शकुंतला मुकाती, बीईओ कार्यालय पर प्रभारी नीता श्रीवास्तव, उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य एके जैन, मबावि कार्यालय पर पीओ प्रवीण सिटोले, जनशिक्षा केंद्र पर बीआरसी एसएन सूर्यवंशी, उपजेल में उपजेलर हीरालाल परमार, सशिमं में अध्यक्ष भारत कुमार महाजन, नप कार्यालय पर सीएमओ रवींद्र बोरदे ने ध्वजारोहण किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद स्पर्धाएं हुई
धामनोद - संस्कार पब्लिक स्कूल में सामूहिक भोज हुआ। गुरुकुल स्कूल में चेयरमैन आरके भंडारी ने झंडावंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद स्पर्धाएं हुईं। मां नर्मदा महाविद्यालय में प्रशासनिक संचालक मनोज नाहर और शैक्षणिक संचालक हेमंत पाटीदार ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साईंस में छात्रा नेहा पाटीदार ने ध्वजारोहण किया। डायरेक्टर डॉ. आरके पाटीदार ने शुभारंभ किया। श्री शंकर स्कूल में मुख्य अतिथि डॉ. शंकर पाटीदार, डॉ. आरसी पाटीदार एवं डॉ. बीएन पाटीदार उपस्थित थे। प्राचार्य मंजू व्यास एवं उपप्राचार्य राजेश राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने परेड प्रदर्शन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। शासकीय महाविद्यालय धामनोद में प्राचार्य डॉ. टीएम खान ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। अंबिका हाईस्कूल में अध्यक्षता बालमुकुंद पाटीदार ने की। मुख्य अतिथि मोहनलाल माड़साब ने झंडावंदन किया। बालक उमावि में ध्वजारोहण प्राचार्य ओपी केशरी ने किया। सुयश कम्प्यूटर एज्युकेशन कॉलेज में प्राचार्य डीएन सक्सेना ने ध्वजारोहण किया।
तिरला - सरकारी मावि मारोल में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम हुए। ध्वजारोहण सरपंच गेनाबाई भाभर ने किया। छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी। ग्रापं ने पुरस्कार दिए। संचालन संस्था प्रधान ओंकार पटेल ने किया। आभार वरिष्ठ शिक्षक किशनलाल बारिया ने माना।
देशभक्ति गीत गाए, नृत्य किया और जीते पुरस्कार
बदनावर - गणतंत्र दिवस पर रविवार शाम सार्थक ग्रुप द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में स्कूल एवं विभिन्न ग्रुप ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कुलदीप शेखावत, मनोज सोमानी, राजेश अग्रवाल, आशा सराफ, प्रेमचंद परमार अतिथि थे। प्रतियोगियों को प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर स्तर पर प्रथम तीन पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में विकलांग बालिका प्रियंका देवड़ा ने भी प्रस्तुति दी। मनीष मूले ने देशभक्ति गीत गाए। निर्णायक मयूरी जाट, राधेश जोशी, अर्चना भट्ट, विक्रम चौहान थे। संयोजन योगेश उपाध्याय ने किया। संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया। आभार आदित्य जैन ने माना।
देशभक्ति गीत व नाटकों की प्रस्तुति ने बांधा समां
नागदा - मुख्य कार्यक्रम शा. बालक मावि प्रांगण में हुआ। ओमप्रकाश पांडे, सरपंच सुनील सांखला, जीएस चौहान, ओमप्रकाश सेन, रमेशचंद्र शर्मा, धन्नालाल जायसवाल, रमेशचंद्र सांखला ने तिरंगा फहराया। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रगीत व नाटकों की प्रस्तुति दी। उन्हें सम्मानित भी किया गया। आभार प्रमोद शर्मा ने माना। वृहत्ताकार सहकारी संस्था पर अध्यक्ष विनोद नाहर, संतोष मोदी, ओमप्रकाश पांडे, गोवर्धनलाल राठौड़, मुन्नालाल देवड़ा ने, नवीन सहकारी साख संस्था मर्या. पर हमीद खान, राजेंद्रसूरी बैंक पर निर्मल मुरमकर, पं. नेहरू कॉन्वेंट स्कूल पर दिनेश जायसवाल, नागदा पब्लिक स्कूल पर कान्हा सोलंकी, सरस्वती ज्ञान मंदिर पर राजवीरसिंह चौहान, लिटिल फ्लावर स्कूल पर सीबी वर्गीस, प्रेस क्लब नागदा-कानवन कार्यालय पर अध्यक्ष विजय कोठारी आदि ने झंडावंदन किया। रेस्ट हाउस पर आनंद पांडे, पलवाड़ा में मुन्नालाल सुराणा, अर्जुन रावले, सोसायटी पर अध्यक्ष कंचनसिंह जादौन, नवीन प्रावि भोपावली पर पंच मोहनलाल भाटी ने ध्वज वंदन किया। नवीन प्रावि नयापुरा-माकनी में ध्वजारोहण सरपंच कालूराम राठौड़, उपसरपंच तुलसीराम शर्मा, लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने किया।
श्रीगणेशा की प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया
राजगढ़ - रिद्धि-सिद्धि किड्स प्ले स्कूल को परिषद अध्यक्ष मधुलिका तांतेड़ ने देवा श्रीगणेशा की प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया। सरस्वती ज्ञान मंदिर में पार्षद राजेंद्र मकवाना ने ध्वजारोहण किया। अतिथि स्वागत उप प्रचार्य मुकेश खिमुर ने किया। आभार प्राचार्य बाबूलाल कुशवाह ने माना। बालक राणा बख्तावर आश्रम राजगढ़ में राजगढ़ मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया, तहसील कार्यालय में तहसीलदार बिहारी सिंह, एसडीएम कार्यालय में एसडीएम रंजना मुजाल्दे, नगर परिषद सरदारपुर में रोमा मंडलोई, कृषि उपज मंडी में व्यापारी संघ अध्यक्ष सुजानमल सेठ, राजगढ़ नप में अध्यक्ष मधुलिका तांतेड़, राजेंद्रसूरी चौक में गोपाल सोनी, चौपाटी पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप अध्यक्ष संदीप जैन, चबूतरा चौक पर यूनिटी क्लब अध्यक्ष सुनील संघवी, भानगढ़ पंचायत भवन में सरपंच हूरसिंह डावर, प्रावि में प्रअ ओंकारलाल दुबेला, हाईस्कूल में प्राचार्य शंकरलाल डामेचा ने ध्वजारोहण किया। सोनगढ़ में सरपंच शैतान मेड़ा व उप सरपंच मुन्ना कामदार और टीमायची में सरपंच झन्नाबाई ने ध्वज फहराया। छड़ावद मावि में झंडावंदन जगदीशचंद्र कौशल ने किया। बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। रंगोली व भाषण स्पर्धाएं हुईं।
बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली
रिंगनोद - बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। खेलकूद व सास्ंकृतिक कार्यक्रम हुए। पंचायत भवन पर सरपंच मांगीलाल पाल, बालक स्कूल में प्राचार्य एन.आर. सारेल, कन्या हाईस्कूल में प्राचार्य सोना मोर्य, पुलिस सहायता केंद्र पर प्रभारी महेशचंद्र मेवाड़ी, बालक छात्रावास में अधीक्षक रमेश सोलंकी, बालक आश्रम में अधीक्षक खेलसिंह भूरिया, बालिका आश्रम में अधीक्षिका काली चौहान, बालिका छात्रावास में श्यामा सोनगरा, सहकारी समिति में अध्यक्ष जुवानसिंह गणावा, मैन चौपाटी पर विजय इमलीवाला ने झंडावंदन किया। स्कूल मैदान में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। विधायक वेलसिंह भूरिया, उपसंरपच दशरथसिंह चौहान मौजूद थे। गुमानपुरा, रतनपुरा, नयापुरा, भीलखेड़ी में भी तिरंगा फहराया।
पुरस्कार मिला तो खुश हो गए विद्यार्थी
डही - मेधावी विद्यार्थियों सहित संस्था की खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। पुरस्कार भी दिए। उत्कृष्ट उमावि डही में आयोजित समारोह में अतिथि नपाध्यक्ष गीतांजलि वर्मा थी। अध्यक्षता प्राचार्य डीआर बोंदड़ ने की। श्यामसुंदर माहेश्वरी, मनीष भार्गव, मंसूर एहमद सिद्दिकी, महेंद्र मालवीया, शैलेंद्र सोनी एवं डॉ. दुर्गेश वर्मा उपस्थित थे। कीर्तिबाला धीमान ने सरस्वती वंदना की, छात्र परिषद् अध्यक्ष खुशबू माहेश्वरी ने अतिथि स्वागत किया। नपाध्यक्ष ने विद्यालय के लिए प्राचार्य पांच हजार रुपए भेंट किए। संचालन दिनेश पाटीदार ने किया।
यहां भी हुए कार्यक्रम
: सादलपुर - हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि सरपंच सागरबाई ने ध्वज फहराया। उपसरपंच महेंद्र अवस्थी, रामस्वरूप वर्मा मौजूद थे। माही पब्लिक, मालवा एकेडमी, संस्कार स्कूल, द रियल पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम हुए।
:बाकानेर - यहां पर स्वयं एकेडमी में गणतंत्र दिवस पर डायरेक्टर पवन कुमार दोशी, रोहित दोशी ने झंडा वंदन कर मार्च पास्ट की सलामी ली। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। बच्चे ने विज्ञान के आकर्षक मॉडल और आर्ट क्रॉफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई। आभार शारदा नायर ने माना।
:सुसारी - गणतंत्र दिवस पर कन्या उमावि, बालक उमावि, सहित स्कूल, आश्रमों, गुरुकृपा हाईस्कूल, विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल, सशिमं, मां शारदा ज्ञान मंदिर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। बच्चे भारत माता सहित देशभक्तों की आकर्षक वेशभूषा में थे। केजीबीवी में रंगोली, पिचकारी, सामूहिक नृत्य हुए। जगह-जगह तिरंगा लहराया।
:गुणावद - मुख्य अतिथि सरपंच भेरू भाई ने ध्वज फहराया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भी आयोजन रखा गया। पिपल्दा में मां शारदा विद्यापीठ के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।
:संदला सलवा - संदला हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस व स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाध्यापक श्यामलाल परमार ने झंडावंदन किया। संस्था प्रभारी कुरैशी द्वारा संचालन किया गया। सलवा प्रावि में धनश्याम सिंह राठौर, सलवा पंचायत में सरपंच नारायण मेड़ा, संदला पंचायत तथा शारदा विद्या निकेतन में सरपंच प्रतिनिधि रतन डामोर ने झंडावंदन किया ।
:बगड़ी - उमावि में ध्वजारोहण प्राचार्य आरके जैन, बाछनपुर हाईस्कूल में प्राचार्य एमएस शेख ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बगड़ी की आजा संस्था, अस्पताल, एंजिल एकेडमी, गुरुकृपा हाईस्कूल में भी आयोजन हुआ।