- Hindi News
- ‘सैयदना साहब ने सिखाया देश की तरक्की के लिए काम करना’
‘सैयदना साहब ने सिखाया-देश की तरक्की के लिए काम करना’
भास्कर संवाददाता - धार
बोहरा समाज के ५३वें दाई सैयदना मुफद्दल भाई सैफुद्दीन के प्रतिनिधि शेख होजेफाभाई मंगलवार को धार आए। मसजिदे बदरिया में सभी समाज के लोग एकत्र हुए, जिन्होंने डॉ. सैयदना बुरहानुद्दीन साहब को श्रद्धांजलि दी। धीरज दीक्षित ने कहा मृत्यु समाप्ति नहीं, पूर्णता है लेकिन उनकी रिक्तता के कारण समाज दु:खी है। उनके सिद्धांतों, उनके कार्यों को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
नपा उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा सैयदना साहब ने सिखाया कि जिस देश में हम रहते हैं, उसकी तरक्की के लिए काम करना चाहिए। गुरुबख्श सिंह ने कहा देश के लिए सैयदना साहब का निधन अपूरणीय क्षति है। एडवोकेट इकबाल अहमद ने कहा जो बना है, वो फना है लेकिन दुआ है कि अल्लाह ताला उन्हें जन्नते फिरदोश में सबसे ऊंचा दर्जा अता फरमाए। नपाध्यक्ष ममता जोशी ने पूरे शहर की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। अनंत अग्रवाल, पार्षद कुसुम राठौर, राजेंद्र मोदी, पंकज जैन, अशोक जैन, धीरेंद्र दीघे, मुन्ना व्यास, राजेश भाई, भगवानदास मालवीय, संजू अग्रवाल, आशीष गोयल आदि उपस्थित थे।