- Hindi News
- सहायक सचिव रहते लिया आवास व कन्यादान योजना का लाभ!
सहायक सचिव रहते लिया आवास व कन्यादान योजना का लाभ!
भास्कर संवाददाता - धार
कलेक्टोरेट में मंगलवार को जनसुनवाई में 89 आवेदन दिए गए। धार तहसील की ग्राम पंचायत उमरियाखेड़ा में घटिया निर्माण की शिकायत की गई। सरपंच-सचिव पर मिलीभगत व गुणवत्ताहीन निर्माण के मनमाफिक तरीके से खरंजा निर्माण करने की शिकायत गांव के श्याम पिता राम ने की। एडीएम मनोज खत्री ने एसडीएम धार सुधीर तारे को जांच दल गठित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई शाखा प्रभारी विशालसिंह चौहान ने भी समस्याएं सुनी। एक अन्य मामले में मनावर के ग्राम सिरसी के चौकीदार बाबूलाल भिल्या ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया था लेकिन ग्रापं के पूर्व सहायक सचिव राजेश ने यह कहकर मना कर दिया कि सरकारी नौकरी वालों को योजना का लाभ नहीं मिलता। बाबूलाल ने आरोप लगाया कि राजेश ने स्वयं मुख्यमंत्री आवास योजना व कन्यादान योजना का लाभ लिया है। अभी वह सचिव पद त्यागकर संविदा शिक्षक पद पर नौकरी कर रहा है। आवेदक ने वसूली की मांग की। अधिकारी ने जपं सीईओ मनावर से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
नि:शक्त पेंशन व स्वरोजगार हेतु ऋण दिलाने की मांग
पुत्र के इलाज के लिए मांगी सहायता
गुणावद की मंजु राजू ने अपने पुत्र के इलाज के लिए सहायता का अनुरोध किया। उसने बताया कि सात वर्षीय पुत्र को दुर्घटना में गिर जाने से हाथ में फैक्चर हो गया है लेकिन इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं है। एडीएम ने सिविल सर्जन से चर्चा कर नि:शुल्क इलाज के लिए कहा। मौके पर ही अस्पताल से वाहन बुलाकर महिला व उसके बच्चे को अस्पताल भी भिजवाया।
जन सुनवाई में नि:शक्तमंगल पिता भुवानसिंह व पत्नी मंजुबाई निवासी बालीपुर बुजुर्ग ने अपने आवेदन में विकलांग पति-पत्नी को किराना व्यवसाय के लिए ऋण दिलाने व विकलांग पेंशन का अनुरोध किया। सीईओ उमरबन को नियमानुसार सभी सुविधाएं देने व कार्रवाई का प्रतिवेदन सात दिन में भेजने के निर्देश दिए गए। नालछा के सुलीबर्डी निवासी रामसिंह पिता गल्या ने रात्रि में तेंदुए द्वारा घर में घुसकर बकरी को मार डालने के ऐवज में मुआवजा दिलाने की मांग की।
जनसुनवाई में शिकायत - मनावर सीईओ से मांगी रिपोर्ट, उमरियाखेड़ा पंचायत की जांच के भी आदेश