- Hindi News
- टायर बैटरी चुराने वाले बदमाश पुलिस को देख भागे
टायर-बैटरी चुराने वाले बदमाश पुलिस को देख भागे
देवास - खड़े ट्रक से टायर, बैटरी सहित अन्य सामग्री चुराकर लोडिंग में वाहन में रखकर भागने वाले बदमाश पुलिस को देख भाग खड़े हुए। पुलिस ने बदमाशों का भी पीछा किया लेकिन बदमाश लोडिंग वाहन जमना नगर के पास ही छोड़ गए। सोमवार रात उज्जैन रोड स्थित उत्तम नगर के सामने खड़े ट्रक से बदमाशों ने टायर व बैटरी निकालकर लोडिंग वाहन में डालकर आगे बढ़े। बाद में बदमाश भोपाल बायपास चौराहे के पास वाहन लेकर खड़े हो गए। यहां भी उन्होंने चोरी का प्रयास किया लेकिन पुलिस के गश्ती दल को देख भागने लगे। बदमाश खटांबा और फिर देवास की ओर भागे। बाद में वे भोपाल रोड होते हुए भोपाल चौराहा, बस स्टैंड, जवाहर चौक, विजय रोड पर तेजी से वाहन चलाते हुए निकले। यहां से मक्सी रोड पर पहुंचे और जमना नगर के सामने रोड किनारे लोडिंग वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने लोडिंग वाहन ((एमपी-39जी-1068)) सहित चुराए गए माल को जब्त कर लिया।
करंट से बालक की मौत
डकाच्या - पोलाय जागीर में रविवार को करंट लगने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शार्ट सर्किट से घर के अंदर तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। खेलकर लौटते समय मासूम रियाज पिता हमीद इसकी चपेट में आ गया। परिजन जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।