पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह बाद भी नहीं मिली अंकसूची, विद्यार्थी हो रहे परेशान

तीन माह बाद भी नहीं मिली अंकसूची, विद्यार्थी हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - राणापुर
पत्राचार माध्यम से डीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में देने वाले परीक्षार्थी पिछले तीन महीनों से अंकसूची के लिए भटक रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने १३ जुलाई को परीक्षा आयोजित की थी। इसमें झाबुआ-आलीराजपुर जिले के १३०० परीक्षार्थी शामिल हुए। अक्टूबर माह में परिणाम घोषित किए गए। इसके बावजूद आज तक अंक सूची
नहीं मिली।
इसलिए उपजी परेशानी
बताया जाता है कि परीक्षा में शामिल परीक्षाथर््िायों को पिपलौदा, देवास, शाजापुर, उज्जैन, सीहोर व मंदसौर केंद्र आवंटित किए गए थे। अंकसूची के लिए परीक्षाथर््िायों को उन्हीं केंद्रों पर संपर्क करने को कहा गया। जिससे दिक्कतें उपजी।