पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १२वीं के विद्याथर््िायों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे

१२वीं के विद्याथर््िायों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आओ कॉलेज चले अभियान : पीजी कॉलेज में बनाई रणनीति
भास्कर संवाददाता - झाबुआ
उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के तहत कॉलेज चले अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत १२वीं के विद्याथर््िायों को खासकर अनुसचित जाति-जनजाति वर्ग के विद्याथर््िायों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंगलवार को अभियान की कार्ययोजना को लेकर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एचएसपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक रखी गई। इसमें शहर की हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य शामिल हुए। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. गीता दुबे ने सभी स्कूल प्राचार्यों को उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा स्नातकस्तर पर २० जून तक पंजीयन होगा। इसलिए प्राचार्य अपने स्कूल के विद्याथर््िायों को अभी से इसके लिए निर्देश जारी कर दें। बैठक में उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य आयशा कुरैशी, शासकीय कन्या उमावि से अनिता चौहान, शासकीय उमावि रातीतलाई से विक्रम गरवाल, कैथोलिक मिशन स्कूल के सुनील पंवार, शारदा विद्या मंदिर से सुरेश कुमार दुबे, गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. एसके सिकरवार आदि उपस्थित थे।
ऐसे करेंगे प्रोत्साहित
१२वीं के विद्यार्थी कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जब स्कूल में अंकसूची और शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र
लेने जाएंगे, उस वक्त उन्हें
कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्याथर््िायों को उच्च शिक्षा के लिए शासन
द्वारा लागू योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।