पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में किया किसानों को जागरूक, समस्याएं सुनी

बैठक में किया किसानों को जागरूक, समस्याएं सुनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में मौजूद किसान।



किसानों को संबोधित करते हुए किसान संघ के पदाधिकारी।

भास्कर संवाददाता - झाबुआ

भारतीय किसान संघ की बैठक ग्राम मिंडल स्थित बैडमिंटन हॉल में रखी गई, जिसमें संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने पहुंचकर किसानों को जागरूक किया। बैठक में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुरसिंह भाबोर ने किसानों की समस्याएं भी सुनी। दिनभर चली बैठक में अतिथियों ने किसानों को मार्गदर्शन दिया। शाम को ग्राम वन में ग्रामसभा हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बदिया भाई, तहसील अध्यक्ष नानका भाई, जिला युवा वाहिनी संयोजक गोपाल भाई सहित किसान मौजूद थे।