जगह-जगह फहराया तिरंगा
भास्कर संवाददाता - झाबुआ
गणतंत्र दिवस पर रोटरी क्लब आजाद ने लक्ष्मी नगर स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। यहां युवाओं ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान शहीद चंद्रशेखर आजाद को भी याद किया गया। इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल के सहायक मंडलाध्यक्ष रो. संजय कांठी, रोटरी क्लब आजाद के अध्यक्ष डॉ. संतोष प्रधान, सचिव अक्षय कटारिया, वरिष्ठ रोटेरियन अजय शर्मा, दिनेश भिड़े, अजय रामावत, लोकेंद्र सोलंकी, डॉ. अरविंद दातला, पंकज साकी, डॉ. अमित शर्मा, निर्मल, कपिल पांचाल, मयंक जैन, रौनक शाह, गौतम त्रिवेदी, नम्र शाह, वैभव कोठारी, जयेश संघवी, मयंक रुनवाल आदि मौजूद थे।
पेंशनर कार्यालय : पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भेरूसिंह राठौर ने पेंशनर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। श्री राठौर ने राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए किसी न किसी तरह अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य फूलपगारे, बालमुकुंद चौहान, एमसी गुप्ता, पुष्पेंद्र व्यास, मांगीलाल राठौर, केएल गेहलोत, श्यामसुंदर कसेरा, शिवनारायण चौहान, ब्रजबिहारी वाजपेयी, श्रीकृष्ण माहेश्वरी, अब्दुल अजीज, भारतसिंह तोमर, हाजी अब्दुल मजीद, गोपालसिंह पंवार, मगनसिंह, लालबहादुरसिंह आदि मौजूद थे। संचालन पीडी रायपुरिया ने किया। आभार रतनसिंह राठौर ने माना।
हाईस्कूल कालापीपल : शासकीय हाईस्कूल कालापीपल में प्रभारी प्राचार्य बापूसिंह कटारा ने ध्वजारोहण किया। पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दिन विद्याथर््िायों को मिठाई व पूड़ी, सब्जी
वितरित की गई।
केंद्रीय विद्यालय : केंद्रीय विद्यालय गेल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। यहां उपमहाप्रबंधक गेल आरएन मित्तल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में एचआर प्रमुख एसपी रेड्डी विशेष रूप से मौजूद थे। प्राचार्य आरके निगम ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। पश्चात डबल्स, लेजियम, पिरामिड्स, देशभक्ति गीत, तमिल लोकनृत्य, दशावतार नृत्य की धूम रही। अभिभावकों के लिए ज्ञान क्वीज भी रखा गया। संचालन एसपी व्यास व मनीष त्रिवेदी ने किया।
भगोर में फहराया ध्वज : अशासकीय संस्था मां भगवती प्राथमिक विद्यालय भगोर में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राहुल भानपुरिया थे। अध्यक्षता भाजयुमो के शिवम मालीवाड़ ने की। विशेष अतिथि अर्जुन नायक और अल्केश नायक थे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें विद्याथर््िायों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रा वैशाली पाल ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति भी दी। संचालन राजेश वैरागी ने किया। आभार सहायक शिक्षक आरती वर्मा ने माना।
सकल व्यापारी संघ: राजबाड़ा चौक पर सकल व्यापारी संघ ने राष्ट्रसंत आचार्य जयंतसेनसूरीजी के सान्निध्य में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रसंत ने मंगलाचरण सुनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शांतिलाल बिलवाल थे। अध्यक्षता कांतिलाल बाबेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में नुरुद्दीन बोहरा व रमेश डोशी मौजूद थे। आचार्यश्री ने सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को एकजुट रहने की सीख देते हुए गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। राष्ट्रगान की प्रस्तुति नितेश कोठारी व गीत मनोज जैन ने पेश किया। इस अवसर पर शैलेष दुबे, यशवंत भंडारी, विजय नायर, मनीष व्यास, पंकज मोगरा, प्रमोद भंडारी, संतोष नाकोड़ा, ओएल जैन, कैलाश श्रीमाल, विनोद शाह, हरीश शाह, कमलेश पटेल, संजय शाह, राजेश शाह, प्रवीण रुनवाल, प्रदीप जैन, मनोहर भंडारी, उल्लास जैन, नितिन सकलेचा, अमित जैन, संतोष नाकोड़ा, प्रेमप्रकाश कोठारी, भरत बाबेल, मनोज जैन, अशोक सकलेचा आदि मौजूद थे। स्वागत भाषण संघ के अध्यक्ष राजेंद्र यादव द्वारा दिया गया। आभार निर्मल अग्रवाल ने माना। सकल व्यापारी संघ ने विकलांग केंद्र के बच्चों को स्वल्पाहार कराया।
जिला कांग्रेस कार्यालय: गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया ने ध्वजारोहण किया। पश्चात पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और जयघोष लगाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल पडियार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव निर्मल मेहता, प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य रमेश डोशी, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, सांसद प्रतिनिधि डॉ. विक्रांत भूरिया, उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्निहोत्री, कार्यवाहक अध्यक्ष मानसिंह मेड़ा, वीरेंद्र मोदी, जामसिंह डामोर, जितेंद्र अग्निहोत्री, प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नादेव, सायरा बानो, शीला मकवाना, बेबी बारिया, मथियास भूरिया, विजय भाबोर, सोनू सिंगार, विवेक येवले, सरदार सैयद, शब्बीर बागवान आदि मौजूद थे।
करड़ावद - ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच रामसिंह सिंगाड़ व उपसरपंच रामचंद्र ने ध्वजारोहण किया। इस दिन ग्राम सभा का आयोजन भी हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने भाग लिया। आभार सचिव कमलकांत बैरागी ने माना। इसी प्रकार ग्राम के विद्यालय में प्रधानाध्यापक सियाराम रायपुरिया ने झंडा वंदन किया। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में विशेष भोजन का आयोजन हुआ। यहां ध्वजारोहण सविता गामड़ ने किया। आंजना पब्लिक स्कूल में पुरुषोत्तम राठौड़, सरस्वती में प्रहलाद आंजना ने ध्वजारोहण किया।
कल्याणपुरा - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन पर ध्वजारोहण किया गया। यहां डॉ. एसएस गडरिया ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर अस्पताल का स्टॉफ मौजूद था। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी ध्वजारोहण किया।
थांदला रोड - गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह ध्वज फहराया गया। शासकीय उमावि नौगांवा में प्राचार्य एके दीक्षित ने झंडावंदन किया। ग्राम पंचायत भवन में सरपंच रूपसिंह सिंगाड़ सहकारी संस्था पर अध्यक्ष गेमलसिंह ने ध्वजारोहण किया।
तिरंगे की प्रतिकृति रही आकर्षण का केंद्र
पेटलावद - द संस्कार वैली पब्लिक स्कूल पेटलावद में 65वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान विद्याथर््िायों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। विभिन्न आकृतियों द्वारा तिरंगे का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर प्राचार्य धीरज चतुर्वेदी, संचालकगण प्रबोध मोदी, राजेश जैन आदि मौजूद थे। संचालन कुंजल जोशी व वीरेंद्र बोरासी ने किया। आभार निरंजन मंत्री ने माना।
गांधी चौक में लगाया
मोदी टी स्टॉल
पेटलावद - गणतंत्र रक्षा अभियान-मोदी देश की शान के नारे के साथ युवा मोर्चा द्वारा गांधी चौक में मोदी टी स्टॉल लगाया गया। इसका शुभारंभ विधायक निर्मला भूरिया ने किया। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप काग ने बताया स्टाल से एक हजार लोगों को चाय पिलाई गई और मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांगा। इस अवसर पर नगर भाजयुमो नगर अध्यक्ष मारुति बैरागी, उपाध्यक्ष पंकज राठौड़, राठौड़ युवा संगठन अध्यक्ष सुनिल राठौड़, अतुल परमार, शुभम देवड़ा, दीपक काग, अर्जुन परमार, पंकज राठौड़, रवि गुर्जर, रणजीत मेड़ा, श्याम देवड़ा, राजेश पटेल, जितेंद्र गेहलोत, सोनू विश्वकर्मा, संजय कहार, दीपक निनामा, नपं अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी, उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया, मीडिया प्रभारी जितेंद्र मेहता, पूर्व नपं अध्यक्ष विनोद भंडारी, मनोहर भटेवरा, भेरूलाल जाजपर, मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार, हेमंत भट्ट, राजेश यादव, शंकर राठौड़, राकेश मांडोत, शिवा राठौड़, दीपक मूणत, लाला चौधरी, भारतसिंह चौहान, रितेश जोशी, तुलसीराम राठौड़, मुकेश
राठौड़ आदि मौजूद थे।