पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला पतंजलि योग समिति की वार्ड प्रभारी नियुक्त

महिला पतंजलि योग समिति की वार्ड प्रभारी नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक थांदला में संपन्न
भास्कर संवाददाता - झाबुआ
महिला पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक थांदला के गवली मोहल्ले में संपन्न हुई। इस दौरान २३ मार्च को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में वृहद योग शिविर का आयोजन करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही 6 वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें दायित्व सौंपे गए।
अन्य नौ वार्डों में भी जल्द ही प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। पतंजलि योग समिति की जिला महिला प्रभारी रचना चंदेल ने बताया शहीद दिवस पर आयोजित किए जाने वाले योग शिविर में जिलेभर से ५ हजार से अधिक योग साधकों के
शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।
पेटलावद तहसील प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने इसकी पूरी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीमती चमन ब्रजवासी, माया ब्रजवासी, अंजलि भट्ट, मीना उपाध्याय, रंजना भट्ट, अनीता चौधरी, नीता अरोरा आदि मौजूद थे। संचालन श्रीमती चंदेल ने किया।



बैठक में मौजूद समिति सदस्य।

वार्ड क्रं. प्रभारी

१ रमीला गिरवाल, वीणा वैरागी

२ सुमन भट्ट, अंजलि भट्ट

३ चमन ब्रजवासी, साधना ब्रजवासी

४ रीटा उपाध्याय, रुचि उपाध्याय

६ वर्षा शर्मा

७ राधा ब्रजवासी, माया ब्रजवासी