किसान मोर्चा 30 को देगा धरना
धार - भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों व कार्यकर्ताओं द्वारा 30 जनवरी दोपहर 12 बजे त्रिमूर्ति चौराहा धार पर ‘किसान अधिकार’ प्रदत्त किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। केंद्र सरकार से डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने का अनुरोध किया जाएगा। नेतृत्व मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य महेंद्रसिंह चाचुबना, प्रदेश सदस्य नरेश राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गंगाराम पाटीदार करेंगे। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।