पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज़ इनबॉक्स

न्यूज़ इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूचना के अभाव में आवक कम



स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटी, १३ घायल

धार - आलीराजपुर रोड पर कुक्षी से १२ किमी दूर उमरकुआं में मंगलवार सुबह ९.१५ बजे स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलट गई। १३ बच्चे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार आली के गणेश विद्यापीठ मंदिर के बच्चों को लेकर मैजिक ((एमपी ११ टी ०८३७)) स्कूल जा रही थी। चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पलटी खिला दी। इससे शिवराम लक्ष्मण ((७)), महेश मोतीलाल ((५)), आकाश नानूराम ((६)), संतोष इंदरसिंह ((४)), रोशनी राज ((४)), लक्ष्मी राजू ((६)), हेमराज दिलीप ((४)), संदीप सचिन ((४)), सुनील मुकेश ((७)), सीमा रमेश ((६)), रोशनी दिलीप ((६)), मयंक प्रकाश ((४)) और सुनील मुकेश घायल हो गए। सभी को कुक्षी अस्पताल लाए। उपचार कर छुट्टी दी गई। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

आयशर-डंपर-ट्रक टक्कर के सभी चार मृतक हरियाणा के

धामनोद - राऊ-खलघाट फोरलेन पर गणपति घाट में सोमवार रात आयशर-डंपर को टक्कर मारते हुए पहाड़ में घुसे ट्रक में मिले चारों शवों की शिनाख्त मंगलवार को हुई। सभी हरियाणा के हैं। मृतक जितेंद्र पिता जयकिशन जाट ((२६)) नि. सिताना, हरीश पिता अनंदसिंह ((२०)) नि. खेड़ीउमर, दर्शन पिता जिलेसिंह जाट ((३५)) नि. दोदवा और सूरतसिंह पिता देवतराम ((३३)) नि. हनुमानगढ़ की शिनाख्त इनके परिजन ने की। आयशर में सवार सुमेरसिंह पिता गणपतसिंह नि. रामनगर इंदौर की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। दुर्घटना के बाद घाट में देर रात तक जाम लगा रहा। धामनोद थाना प्रभारी ने पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू किया।

पेड़ से टकराई बाइक, मौत

धार - गंधवानी के कटारपुरा में सोमवार रात बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार राजू पिता वालसिंह ((२५)) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया।

मीणा को आईटीआई का प्रभार

धार - औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर नाका का प्रभार डिप्टी कलेक्टर शाश्वत मीणा को सौंप दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कमिश्नर द्वारा प्राचार्य व एक अन्य का निलंबन किया गया था, जिसकी प्रति प्राप्त हो गई है।

कुटीरों से कब्जा हटवाने की मांग

राजगढ़ - छड़ावद के वीरेंद्रसिंह राजपूत ने मंगलवार को जनसुनवाई में एसडीएम रंजना मुजाल्दे को ज्ञापन देकर इंदिरा आवास में गड़बड़ी की शिकायत की। बताया कि छड़ावद में २५ कुटीर निर्माण का आवंटन किया था। इनमें से ५ से अधिक को बेच दिया है। जबकि इतने पर ही अन्य लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। ऐसे कुटीरों का कब्जा ग्राम पंचायत को दिलाने की मांग की।

ट्राले की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

धामनोद - खलघाट-धामनोद के बीच ट्राले की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। धामनोद के नीरज पिता नारायण कार से साले जीतू पाटीदार के साथ खलघाट तरफ जा रहे थे। पीछे से आए ट्राले ((एमपी09 एचजी3857)) ने टक्कर मार दी। दोनों सवार को चोट नहीं आई। कार क्षतिग्रस्त होने पर केस दर्ज किया।

बदनावर - कृषि उपज मंडी में मंगलवार से नीलाम फिर शुरू हो गई। रही। खाद्य सुरक्षा अधिनियम से अनाज व्यापारियों को बाहर रखने की मांग को लेकर 21 जनवरी से खरीदी बंद थी। मुख्यमंत्री के आश्वासन व महासंघ के निर्देश पर खरीदी शुरू हो पाई है। 1800 बोरा आवक हुई। सोयाबीन की 1600 बोरा रही, 3500 से 3840 रु. प्रति क्विंटल बिका। डालर चना के 22 बोरे 3395 से 4155 रु. भाव से बिके। गेहूं की मात्र 36 बोरा आवक हुई। भाव 1765 से 1855 रु. क्विंटल रहे।