- Hindi News
- उचित मार्गदर्शन मिले तो भविष्य बनाने में आसानी होती है
उचित मार्गदर्शन मिले तो भविष्य बनाने में आसानी होती है
देवास - उचित मार्गदर्शन मिले तो छात्रों को अपना भविष्य बनाने में आसानी होती है और इसमें वे सफल भी होते हैं। यह बात देवास जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित कॅरियर गाइडेंस ((शिक्षा)) में डॉ. आदित्य
लूणावत ने कही। उन्होंने कहा हासे की पढ़ाई करते हुए यदि विद्यार्थी को अपने रुचि के अनुसार विषय लेने की सही जानकारी मिले तो
वह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकता है। डॉ. डी.सी. राठी ने कहा अभिभावक अपने बच्चों पर शिक्षा को लेकर दबाव नहीं बनाएं। बच्चों को उनकी रुचि व क्षमता के अनुसार विषय दिलाएं। जिला सभा के पूर्व अध्यक्ष बालकिशन भूतड़ा, प्रदेश मारवाड़ी महिला संगठन अध्यक्ष
सुमन मूंदड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष लीला भूतड़ा, जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष मुरलीधर मानधन्या, समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश भूतड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष शीला डागा, युवा संगठन अध्यक्ष विकास भूतड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे। सरस्वती वंदना श्वेता लाठी ने प्रस्तुत की। स्वागत युवा संगठन अध्यक्ष योग चिंचाणी, सचिव नितिन चांडक, द्वारका मंत्री, राजू भूतड़ा, मधुसूदन राठी आदि ने किया। प्रहलाद माहेश्वरी, प्रहलाद दाड़, राधावल्लभ सिंगी, राजेंद्र मूंदड़ा, दिनेश भूतड़ा, कल्याण भूतड़ा, प्रहलाद डागा, अशोक सोमानी आदि उपस्थित थे। संचालन मुरलीधर मानधन्या ने किया।
आभार नरेंद्र छापरवाल ने माना।
कार्यक्रम में मंचासीन समाज के पदाधिकारी व अतिथि।