पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • और इधर..बिजली के तार चोरी करने वाले गिरफ्तार

और इधर..बिजली के तार चोरी करने वाले गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास/जावर ((सीहोर)) - पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों में शामिल बदमाश हाटपीपल्या थाना क्षेत्र के भी हैं। गिरोह से बड़ी मात्रा में तार भी जब्त किया। इसकी कीमत तीन लाख रुपए बताई गई है। जावर टीआई भगवानदास वीरा ने बताया कि 21 जनवरी को दरखेड़ा से अरनिया गाजी गांव के बीच के तीस खंभों के गाले का तार चोरी गया था। इसे कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर इंदौर-भोपाल मार्ग स्थित दरखेड़ा जोड़ की तरफ ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर माल सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया। तार चोरी की रिपोर्ट बिजली कंपनी के द्वारका प्रसाद ने थाने में दर्ज कराई थी। आरोपियों के नाम अल्लादीन, इरफान पुत्र दौलत खां, रतन पुत्र विक्रम मालवीय तीनों निवासी बडिय़ामाडू थाना हाटपीपल्या व चौथा आरोपी रुगनाथ सिंह निवासी चिलखी है।