- Hindi News
- मॉडल प्रदर्शनी लगी, नृत्य प्रस्तुतियां भी दी
मॉडल प्रदर्शनी लगी, नृत्य प्रस्तुतियां भी दी
वार्षिकोत्सव - उत्कृष्ट उमावि, जैन पब्लिक स्कूल, श्रेयस लिटिल चैम्प्स व स्वर्ग मंदिर कॉलेज में विभिन्न गतिविधियां हुई
महू. उत्कृष्ट उमावि में वार्षिकोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अवलोकन करते विद्यार्थी व अन्य।
भास्कर संवाददाता - महू
शहर की तीन शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
उत्कृष्ट उमावि में सुबह के सत्र में विज्ञान व मॉडल प्रदर्शनी लगाई। दोपहर में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई जिसमें विद्यार्थियों के समूहों ने राजस्थानी, राष्ट्रीय एकता व फिल्मी गीतों पर आधारित नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ओम परसावदिया थे। अध्यक्षता एसडीएम विजय अग्रवाल ने की। वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति व अतिथि परिचय प्राचार्य नरेश वर्मा ने दिया। संचालन सुनीता जैन व कांता मजदे ने किया। आभार शैलेंद्र झोपे ने माना।
नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने लुभाया-नेमीनाथ मांगलिक भवन में जैन पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। इसमें नन्हें बच्चों ने लुंगी नृत्य के साथ ही अन्य नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर लुभाया। मुख्य अतिथि हीरामणि सोनी थी। अध्यक्षता प्रकाश जैन ने की। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अतिथि परिचय संस्थाध्यक्ष विमलचंद जैन ने दिया। संचालन हर्षा शेखावत ने किया। आभार सचिव प्रेमचंद पाटनी ने माना।
नृत्य नाटिका ने बांधा समां-श्रेयस लिटिल चैंप्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव टाउनहॉल में मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम अग्रवाल, विशेष अतिथि जिपं अध्यक्ष परसावदिया व पंडित कैलाशदत्त पांडेय थे। प्राचार्य राजेंद्र पाटिल, राजेंद्र बडग़े व मनीष मांड्या ने स्वागत किया। नृत्य प्रस्तुतियों में नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। स्कूल की शिक्षकों ने बेटी बचाओ पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर बेटी बचाने का संदेश दिया। संचालन मनीषा तोमर ने किया व आभार प्राचार्य पाटिल ने माना।
प्रश्नमंच व तात्कालिक भाषण स्पर्धा-स्वर्ग मंदिर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के तहत रासेयो इकाई द्वारा प्रश्नमंच व तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रश्नमंच में प्रथम राकेश सिंग
व मधु खराड़ी, द्वितीय भावना पंवार व प्रियंका जोशी, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम राकेश सिंग व द्वितीय भावना पंवार, तात्कालिक भाषण में प्रथम पूजा पटेल, द्वितीय राकेश सिंग रहे। प्राचार्य अलका मुकेश ने संबोधित किया।