- Hindi News
- वार्ड इंचार्ज को हटाया, नर्सों का निलंबन उलझाया!
वार्ड इंचार्ज को हटाया, नर्सों का निलंबन उलझाया!
भास्कर संवाददाता - धार
जिला अस्पताल में राजगढ़ की प्रसूता करिश्मा की मौत में लापरवाही के चलते कलेक्टर ने दो नर्सों को निलंबित करने के आदेश दिए थे लेकिन उसका पालन अभी तक नहीं हो सका। प्रशासन समझता रहा कि निलंबन हो चुका है लेकिन आदेश अभी तक नहीं मिले हैं। एक नर्स तो बुधवार को भी वार्ड में काम करती रही। मामले में सिविल सर्जन से पूछा गया तो उन्होंने कहा- निलंबन का अनुमोदन नहीं हुआ है, हमने प्रस्ताव भेज दिया था। इधर, जांचकर्ता अधिकारी ने कहा कि नर्स को निलंबित करने के अधिकारी सिविल सर्जन को होना बताए थे लेकिन अब कुछ और कहा जा रहा है। मामला सामने आने पर अधिकारियों ने नर्सों के निलंबन में हुई उलझन को लेकर सीएमएचओ और सिविल सर्जन से चर्चा की गई। जल्द स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है।
इधर, जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड से पुराना स्टाफ बदलने के निर्देश पर भी अधूरी कार्रवाई होते दिख रही है। सिविल सर्जन ने प्रसूति वार्ड इंचार्ज जैकलीन सेम्युअल को पद से हटाकर फीमेल वार्ड में ड्यूटी करने के आदेश दिए हैं। उनके स्थान पर फीमेल वार्ड की नर्सिंग सिस्टर शशिकला दुबे अब मेटरनिटी इंचार्ज होंगी। हालांकि बुधवार दोपहर तक चार्ज नहीं हो सका था। अन्य पुरानी नर्सों को हटाए जाने को लेकर भी अस्पताल प्रबंधन स्पष्ट कहने से बचता रहा।
इनका कहना है
॥दोनों नर्सों के निलंबन के आदेश नहीं मिले हैं। निर्देशानुसार प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भेज चुके हैं। वार्ड इंचार्ज जैकलीन को हटाने के आदेश हो चुके हैं।ञ्जञ्ज
एनडी सराफ, सिविल सर्जन
॥निलंबन को लेकर सिविल सर्जन अब कुछ और ही कह रहे हैं। पहले कहा गया था कि निलंबित करने का अधिकार उन्हें होता है। मामले को दिखवा रहे हैं।ञ्जञ्ज
विशालसिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट व जांच अधिकारी
जिला अस्पताल