- Hindi News
- मूल्यांकन से अधिक आहरण पर पंचायत सचिव सस्पेंड
मूल्यांकन से अधिक आहरण पर पंचायत सचिव सस्पेंड
धार - उमरबन की ग्रापं चौकी के सचिव महेंद्रसिंह रूपसिंह को मूल्यांकन से अधिक राशि निकालने पर सस्पेंड कर दिया गया। नयापुरा से मालपुरा मार्ग निर्माण व बडिया रोड से मालपुरा फाटा तक निर्माण में मूल्यांकन से १६८८९३ रुपए का अधिक आहरण पाया गया था। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।
रिश्वत का आरोप, लिपिक को नोटिस
इधर, इसी मामले में जिपं कार्यालय के लिपिक दिनेश परमार को शोकाज नोटिस दिया गया है। उनके खिलाफ जपं सदस्य फूलसिंह मुवेल उमरबन ने आवेदन दिया था कि ग्रापं चौकी के पंचायत सचिव महेंद्र के विरुद्ध सरपंच व अन्य द्वारा शिकायत की गई थी। इसकी कार्रवाई जिलास्तर पर चल रही है। कार्रवाई रोकने के लिए जिपं कार्यालय का लिपिक फोन करके 25 हजार रुपए मांग कर रहा है। संबंधित लिपिक परमार से भी जवाब मांगा गया है।