‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम हुआ
रातीतलाई विद्यालय में हुआ आयोजन
भास्कर संवाददाता - झाबुआ
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीतलाई में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम रखा गया। यह आयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के बैनर तले हुआ। मुख्य अतिथि साहित्यकार मनोज जैन थे। अध्यक्षता साहित्यकार प्रकाश त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला संयोजक भेरूसिंह चौहान तरंग थे। श्री जैन ने प्राणों की आहुति देने वाले देशभक्तों की याद दिलाते हुए अपनी काव्य रचना मां तुझे प्रणाम सुनाई। श्री त्रिवेदी ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य रचना सुनाई। कार्यक्रम के अंत में पत्रकार यशवंत घोड़ावत को श्रद्धांजलि दी गई।
कविता का वाचन करते भेरूसिंह चौहान।