- Hindi News
- खतरा बताने के लिए पुलिया पर लगाई झाड़ी, टांगा लाल कपड़ा
खतरा बताने के लिए पुलिया पर लगाई झाड़ी, टांगा लाल कपड़ा
केसूर व सादलपुर मार्ग के बीच का मामला, निर्माण व सुधार नहीं होने से लोगों में आक्रोश
भास्कर संवाददाता - केसूर
केसूर-सादलपुर मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त है। उसे सुधारा नहीं जा रहा है। उसके स्थान पर मौके पर सिर्फ झाडिय़ां, मिट्टी डालकर लाल कपड़ा लटका दिया है। चालक को खुद ही खतरा भांपना है। सर्वाधिक दिक्कत रात्रि में निकलने वाले व नए आने वाले चालकों के लिए है, वे अचानक इस स्थिति को भांप नहीं पाते हैं।
रहता हादसे का अंदेशा
यह खतरनाक स्थिति केसूर के रामनगर व सादलपुर के बीच पुलिया की है। क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि किसी ने गलती से भी पत्थर हटा दिए तो हादसे का अंदेशा रहता है। मार्ग पर बनी छोटी पुलियाएं भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, मुंडेर टूट गई है।