पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलाहल प्रतिबंध अब तक बेअसर

कोलाहल प्रतिबंध अब तक बेअसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार - स्कूल, कॉलेजों की परीक्षा मई तक चलने से विद्यार्थियों का अध्ययन प्रभावित होने की आशंका में कलेक्टर ने ध्वनि कोलाहल प्रतिबंधित कर दिया। इसके बावजूद इसका असर नहीं दिख रहा। बड़ी संख्या में रहवासी क्षेत्रों में भी ध्वनि विस्तारक चलाए जा रहे हैं जिससे पढ़ाई में खलल पड़ रहा है। विशेषकर रहवासी क्षेत्रों में शादी-ब्याह, मांगलिक कार्यों के दौरान गार्डन व धर्मशालाओं के बाहर तक ध्वनि विस्तारक चलाए जा रहे हैं। 23 जनवरी को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया था कि अपरिहार्य परिस्थितियों में ही इस अवधि में परमिशन दी जा सकती है, बावजूद इन मापदंडों को भी दरकिनार कर दिया गया है। आदेशानुसार मई 2014 तक सभी नगरीय क्षेत्र व दो हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में यह प्रतिबंध लागू है।