- Hindi News
- आज शहीद दिवस : कलेक्टोरेट में बजेगा हूटर, दो मिनट रखेंगे मौन
आज शहीद दिवस : कलेक्टोरेट में बजेगा हूटर, दो मिनट रखेंगे मौन
धार - गुरुवार को शहीद दिवस है और इस दिन शहीदों के बलिदान को याद किया जाएगा। उनकी स्मृति में सुबह 11 बजे मौन धारण किया जाएगा। जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे कार्य एवं गतिविधियों को रोक कर शहीदों के सम्मान में प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन धारण करें। दो मिनट का मौन शुरू होने व समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर दी जाएगी। 10.59 बजे सायरन बजेगा और 11 बजे दो मिनट का मौन होगा। 11.03 बजे ऑल क्लीयर सायरन बजाए जाएंगे। स्वयंसेवी संगठनों, निजी एसोसिएशन, वाणिज्य एवं उद्योग धंधों में संलग्न व्यक्तियों से भी आग्रह किया गया है कि वे भी अपने सदस्यों, संबंद्ध संस्थाओं तथा संगठनों को शहीद दिवस उचित रूप से मनाए जाने के लिए कहें। सभी स्कूलों व सार्वजनिक उपक्रमों को भी शहीद दिवस को पूर्ण गरिमा के साथ मनाने के निर्देश दिए।
प्रात: 11.00 बजे याद करेंगे शहीदों को, सभी गतिविधियां रोकने की अपील की