पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टू लेन रोड बनाया, फिर भी आवागमन में बाधा

टू-लेन रोड बनाया, फिर भी आवागमन में बाधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्किंग व्यवस्था न होने से बीच रोड पर खड़े किए जा रहे वाहन
भास्कर संवाददाता - देवास
मोतीबंगला क्षेत्र में टू-लेन रोड हाल में बनकर तैयार हुआ है लेकिन मार्ग बनने से आवागमन सुलभ होने के बजाए मुश्किल हो गया है। पार्किंग के इंतजाम नहीं किए गए और इससे मार्ग के बीचो-बीच ही चार व दुपहिया वाहनों को पार्क किया जा रहा है। जिससे यातायात बाधित हो रहा है। टू-लेन रोड के दूसरे हिस्से में मार्ग किनारे पैबर्स ब्लॉक भी नहीं लगाए, इस हिस्से में खुदाई होने से वाहन रोड पर ही पार्क किए जा रहे हैं। वहीं लौटनशाह बाबा दरगाह के आसपास भी बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, रतनश्री गैस एजेंसी के कार्यालय के आगे मार्ग के दोनों ओर ट्रक पार्क किए जा रहे हैं, जिससे यातयात प्रभावित हो रहा है। एल्डरमैन ओम जोशी ने बताया मार्ग बनाने का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होता है लेकिन यहां-वहां पार्किंग से यह मार्ग अव्यवस्थित हो गया है।
ट्रैफिक टीआई उमाकांत चौधरी ने बताया हमारी ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, पार्किंग एरिया के बाहर खड़े वाहनों पर चलानी कार्रवाई की जा रही है। मोतीबंगला क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर यदि वाहन पार्किंग एरिया के बाहर या बीच मार्ग पर खड़े नजर आए तो उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।



इस तरह मार्ग पर ट्रक भी पार्क किए जा रहे हैं।