पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौलतपुर में विकसित होगा ईको पर्यटन केंद्र

दौलतपुर में विकसित होगा ईको पर्यटन केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3.50 करोड़ होंगे खर्च, वर्ष 2015 तक होगा तैयार
भास्कर संवाददाता - देवास
सोनकच्छ के समीप दौलतपुर में वन विभाग ईको पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। इंदौर-देवास के बीच वन विभाग रोमांच से भरपूर एक मनोरंजन केंद्र ((ईको टूरिज्म सेंटर)) बना रहा है। यह पहाड़ी के नीचे बसे ग्राम दौलतपुर के दो हेक्टेयर से ज्यादा जंगली इलाके में विकसित हो रहा है। साढ़े तीन करोड़ लागत से यह दो चरणों में वर्ष 2015 तक बन जाएगा।
पहले चरण में सरकार डेढ़ करोड़ रुपए विभाग को दे चुकी है। यहां मनोरंजन के साथ लोगों को तमाम जानकारियां मिलेंगी। ईको टूरिज्म सेंटर में प्रदेश के सभी अभयारण्यों का उल्लेख रहेगा व प्रदेश के जंगलों में पाए जाने वाले पेड़ों की जानकारी मिलेगी। किस सेंचुरी में कौनसे जानवर पाए जाते थे लोगों की यह जिज्ञासा भी दूर होगी। कुछ देर सुस्ताने के लिए यहां सिंगलबेड के पांच कमरे बनाए जाएंगे। इस जगह को विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। टेंडर भी जारी कर दिए गए।
ट्रैकिंग का आनंद भी
प्राकृतिक रूप से यह बेहद समृद्ध क्षेत्र है इसलिए इसका चयन ईको टूरिज्म केंद्र के लिए किया गया है। दौलतपुर की पहाड़ी पर लोग ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकेंगे। ओपन एयर कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। प्रकृति से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस केंद्र को बनाने का उद्देश्य लोगों को जंगलों से जोडऩा है। यहां लोगों को जैव विविधता का मतलब भी समझाया जाएगा। एक सूक्ष्म बैक्टीरिया से लेकर विशाल हाथी तक प्रकृति के लिए क्यों जरूरी हैं, इसके बारे में बताया जाएगा। लैंड स्कैप, बर्ड हाउस, लॉन, बच्चों के खेल स्थल, नेचर गैलेरी, जैव विविधता पार्क, वॉकिंग ट्रैक, कैफेटेरिया सहित कई चीजें बनाई जाएंगी।
दो चरणों में होगा काम
॥टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 6 टेंडर आए हैं। 3 फरवरी को टैंडर खोले जाएंगे। 5 वर्ष में दो चरणों में काम पूरा होगा। प्राकृतिक रूप से समृद्ध होने की वजह से दौलतपुर का चयन किया गया है।ञ्जञ्ज
मो. सईद खान, वन संरक्षक देवास



इस तरह का ईको टूरिज्म सेंटर बनेगा दौलतपुर में।