मजदूरी डायरी पंजीयन शिविर लगाया
देवास - भोपाल चौराहा स्थित जनसेवा कार्यालय पर मजदूरों की डायरी के लिए शिविर लगाया गया। इसमें मजदूरों का पंजीयन कर जानकारी दी गई। भाजपा नगर महामंत्री धर्मेंद्रसिंह बैस की उपस्थिति में मजदूरों को डायरी बनाने के लिए पंजीयन किया गया। श्रम अधिकारी नरेंद्र अग्रवाल, बी.आर. मंडलोई, मयंक भार्गव द्वारा पंजीयन कर मजदूरों को जानकारी दी गई। अशोक जाट, रामकृष्ण शुक्ला, रविन्द्रसिंह पंवार, अजयसिंह गौड, संतोष ठाकुर, नितिन जलोदिया, रविन्द्र ठाकुर, महेन्द्र परिहार, महेंद्र सोनी, मनीष चंदेल, बाबू यादव आदि उपस्थित थे।