पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया, रोगों से बचाव के उपाय बताए

विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया, रोगों से बचाव के उपाय बताए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास - स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान को लेकर रोटरी मिशन के अंतर्गत किंडर स्कूल में विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र विशेषज्ञ प्रतिभा श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण कर उन्हें नेत्र रोग संबंधी जानकारी, उचित सलाह दी व नेत्र रोगों के उपचार बताए। साथ ही किशोरी बालिकाओं से चर्चा कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। रोटरी अध्यक्ष पी.एन. तिवारी, सचिव डॉ. सुरेश शर्मा, सीईओ नवीन नाहर, डॉ. नितिन मुंगी, गोवर्धनसिंह चंदेल, आदि
उपस्थित थे। आभार स्कूल संचालक हेमंत वर्मा ने माना।




बच्चों के नेत्र की जांच करती डॉक्टर।