पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई

विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास - इनोवेटिव स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ विज्ञान प्रदर्शनी से किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के वर्किग मॉडल जिसमें आर्वतसारणी, पवन चक्की, थीफअलार्म, इलेक्ट्रिनिक एवं मैगनेटिक प्रभाव दर्शाने वाले मॉडल, सौर मंडल की प्रतिकृति, पाचन तंत्र का यांत्रिक रूप, पौधों की वृद्वि मापन यंत्र आदि बनाए गए। साथ ही चार्ट प्रदर्शनी के अंतर्गत विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, इतिहास सहित विभिन्न विषयों को रोचक तरीकों से रंगों के माध्यम प्रस्तुत किया गया। विभिन्न विषयों की सचित्र जानकारी सहित फोल्डर भी बनाए गए। मुख्य अतिथि ना.वि.मं. क्रमांक एक प्राचार्य आर.एस. जर्हा, विशेष अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आर.एस. पटेल व उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षक आदिल पठान थे।
अध्यक्षता किंडर स्कूल संचालक हेमंत वर्मा ने की। वार्षिक उत्सव के प्रथम दिवस बालरंग का भी आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यार्थियों
ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के
स्टाल लगाए संचालन सैयद मकसूद अली ने किया। आभार साजिद
खान ने माना।



विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि व अन्य।