- Hindi News
- बालिकाओं को बालकों के समान अधिकार दें : देथलिया
बालिकाओं को बालकों के समान अधिकार दें : देथलिया
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम
देवास - कन्या विद्यालय में बाल चौपाल व राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम हुआ। परियोजना अधिकारी जीवनकुमार देथलिया, पर्यवेक्षक रुकैया काजी की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। अधिकारियों ने भू्रण हत्या, लिंगानुपात आदि विषय पर संबोधित किया। देथलिया ने कहा बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। बालक तो मात्र पढ़ाई करते हैं, बालिकाएं तो पढ़ाई के साथ घर के कामों में मां की मदद भी करती है। बालिकाओं को बालकों के समान अधिकार दिए जाएं। प्रभारी प्रधानाध्यापक मीना विजयवर्गीय, हेमलता उपाध्याय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता मालवीय, मंगला रायकवार, ममता दुबे, सोनूबाला बैरागी आदि उपस्थित थीं। आभार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता पांचाल ने माना।
सामूहिक बाल चौपाल लगी
वार्ड क्रमांक 17 के जवाहर नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक एक में बाल चौपाल लगाई गई। चौपाल आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक एक, दो, तीन, चार पांच व छह की कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से लगाई। किशोरियों व अभिभावकों के अलावा अजजा मोर्चा जिला मंत्री रोहित सिसौदिया भी उपस्थित थे।