पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शरदनगर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाट बेचे!

शरदनगर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाट बेचे!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - धार
शरदनगर के अंदरूनी मार्ग पर कब्जा करके वहां सरकारी जमीन पर प्लाट बेचे जाने का मामला सामने आया है। पार्षद पति के नेतृत्व में रहवासी महिलाओं ने तीन लोगों को प्लाट बेचे जाने और मुख्य मार्ग बंद करने के लिए पत्थर डाल दिए जाने की शिकायत नपाध्यक्ष से की है। गुरुवार को लिखित आवेदन भी दिया। बताया जा रहा है कि पट्टे दिए जाने के झांसे में लेकर एक-एक लाख रुपए लिए जाने का आरोप मगजपुरा के महेश लश्करी नामक व्यक्ति पर है।
दरअसल, मगजपुरा मुख्य मार्ग स्थित ओशो ध्यान केंद्र के बगल से एक कच्चा रास्ता शरदनगर होते हुए सिद्धनाथ मंदिर परिसर व त्रिमूर्ति नगर को जोड़ता है। यहां गरीब बस्ती फैली हुई है और आसपास भी सरकारी जमीन है। मुख्य मार्ग वाले हिस्से में पट्टे दिए जाने का झांसा देकर वहां पत्थर डलवाए जा रहे हैं। करीब दो डंपर पत्थर अभी तक डल चुके हैं।




आरोप - महिलाओं ने नपाध्यक्ष से की शिकायत, तहसीलदार को दी सूचना



कार्रवाई की जा रही है

॥शिकायत के संबंध में तहसीलदार शिवानी पांडे को अवगत करा दिया है। कार्रवाई की जा रही है।ञ्जञ्ज

ममता जोशी, नपाध्यक्ष धार

रास्ता खुलवाया जाए

पार्षद पति देवीलाल लश्करी, महिला लीलाबाई, अनिता पति शंकर, रामीबाई मुन्नालाल, सुगना मोतीलाल ने बताया हम 15 से 20 साल से शरदनगर में रह रही हैं। महेश लश्करी द्वारा मलबा डलवा दिया गया है जिससे मार्ग बंद हो गया है। रास्ता खुलवाया जाए, साथ ही उक्त व्यक्ति द्वारा सरकारी जमीन बेचे जाने की जांच की जाए।