पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रसूति के बाद विकलांग मां की मौत, नवजात एसएनसीयू मेंप्रशासन के फैसले पर होगी सुपुर्दगी की कार्य

प्रसूति के बाद विकलांग मां की मौत, नवजात एसएनसीयू मेंप्रशासन के फैसले पर होगी सुपुर्दगी की कार्यवाही, ब्लड रिएक्शन से मौत होने की प्राथमिक पुष्टि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - धार
जिला अस्पताल में डिलेवरी के कुछ घंटे बाद विकलांग प्रसूता की मौत हो गई जबकि नवजात बालिका को एसएनसीयू में रखा गया है। प्रशासन के फैसले के बाद नवजात को सुरक्षित हाथों में सुपुर्दगी की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन प्राथमिक रूप से प्रसूता की मौत ब्लड रिएक्शन से होने की पुष्टि कर रहा है।
सरदारपुर की सोनू पिता मांगीलाल ((20)) को रात 11 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। ऑपरेशन से उसने बालिका को जन्म दिया और कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रबंधन का कहना है सोनू को मोहल्ले की सपना बाई पति मनोज और शबीना अस्पताल लाई थी। सपना ने बताया सोनू मोहल्ले में झोपड़ा बना कर रहती थी। उसके माता-पिता नहीं हैं। एक छोटा भाई है। जैसे-तैसे गुजर-बसर करती थी। शादी नहीं हुई थी। पिछले कुछ दिनों से शॉल ओढ़ कर रहती थी। रात में वह दर्द से कराह रही थी, तब पता लगा कि उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। सोनू को सरदारपुर ले गए जहां से धार रैफर कर दिया गया। रात में ही ऑपरेशन से डिलेवरी हुई। उसके बाद दो बार उसने पानी भी पीया। हम लोग वार्ड से बाहर थे। सुबह आए तो पता लगा उसकी मौत हो गई है। ड्यूटी डॉ. नंदिता निगम से चर्चा नहीं हो सकी है।
सुबह 8 बजे डिलेवरी, 10 बजे मौत की सूचना
चौकी प्रभारी योगेंद्रसिंह तोमर ने बताया सुबह 8 बजे हमें यह सूचना अस्पताल की ओर से दी गई कि सोनू को भर्ती किया गया है, डिलेवरी में लड़की हुई है। बयान लेने की लिखित सूचना भेजी तो बताया गया कि वह बेहोश हैं, अभी बयान लेने जैसी स्थिति में नहीं है। 10 बजे सूचना आई कि उसकी मौत हो गई है। जबकि प्रसूति वार्ड का रजिस्टर कहता है कि रात 1.35 बजे सोनू को डिलेवरी हो चुकी थी। पुलिस को डिलेवरी की सूचना साढ़े छह घंटे बाद देने और बयान लेने के सवाल पर बेहोश बताने की बात उजागर होने से सवाल खड़ा हो गया है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऐसा क्यों किया गया।ø
‘ब्लड रिएक्शन
से मौत’
॥ब्लड रिएक्शन हो गया था। दवा देकर कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन कमजोरी के चलते नियंत्रित नहीं हो सका। बच्ची को फिलहाल एसएनसीयू में निगरानी में रखा है। किसे सुपुर्द किया जाएगा, इसके लिए प्रशासन ही कोई निर्णय लेगा। फिलहाल बच्ची के स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं। जल्द प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे। देरी से सूचना के बारे में जानकारी नहीं है।ø
डॉ. एनडी सराफ, सिविल सर्जन धार



नर्स के हाथ में अनाथ हुई बच्ची।

नवजात एसएनसीयू में,प्रशासन के फैसले पर होगी सुपुर्दगी की कार्यवाही

प्रसूति के बाद विकलांग मां की मौत