हमेशा सत्य की विजय होती है
देवास - हमेशा असत्य पर सत्य की विजय होती है। यह बात जय बाल हनुमान मंदिर शिव शक्तिनगर उज्जैन रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन आचार्य मुकेश पाठक ने कही। जय बाल हनुमान उत्सव समिति के तत्वावधान में साध्वी मीरा दीदी के मार्गदर्शन में कथा चल रही है। पं. पाठक ने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया। इसके बाद विवाह प्रसंग की जीवंत झांकी सजाई गई। कॉलोनी में बरात निकली। रुक्मिणी हरण के बाद विवाह में कृष्ण-रुक्मिणी सहित श्रद्धालु जमकर झूमे। आरती के यजमान राजेंद्र मकवाना, सुमित्रा मकवाना थे। मीरा दीदी ने बताया कथा के सातवें व अंतिम दिन पं. पाठक सुदामा चरित्र प्रसंग सुनाएंगे।
पुराना साहित्य संभालना बड़ी चुनौती
खातेगांव - वर्तमान में पुराना साहित्य संभालकर रखना बड़ी चुनौती है, जरूरी है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए इस साहित्य का संभालकर रखें। इतिहास, भविष्य की पीढिय़ों के मार्गदर्शक होते हैं। यह बात आरके विश्नोई, डॉ एसके विश्नोई ने कही। वे श्री जम्भेश्वर मंदिर में विश्नोई मंडल के तत्वावधान एवं संत स्वामी भगवानप्रकाश की उपस्थिति में आयोजित जम्भ महोत्सव एवं वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता विश्नोई समाज के बालाराम साऊ ने की। विशेष अतिथि के तौर पर हीरालाल खोखर, पूर्व मंडी अध्यक्ष पलकराम भादू, बालाराम जाणी, हरदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, मांगीलाल सारण, किशन खिलेरी आदि मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत समाज के सचिव रामखिलावन श्याग ने किया।
शिवशक्ति नगर में चल रही भागवत कथा में हुआ कृष्ण-रुक्मणी विवाह