पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस लूट का छठा संदिग्ध हिरासत में, फिर छापे मारे

बस लूट का छठा संदिग्ध हिरासत में, फिर छापे मारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - धार
इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के धार-तिरला बायपास पर इंदौर-डुंगरपुर बस में हुई लूट के पर्दाफाश के बेहद करीब पुलिस पहुंच गई है। संभवत: शुक्रवार को मामले में एसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है। पूर्व में हिरासत में लिए गए पांच संदिग्धों की निशानदेही पर एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। छठे संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में 13 से 14 लोग वारदात में शामिल होना बताए जा रहे हैं। शेष की तलाश पुलिस कर रही है। छापे मारे गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश एक चोपहिया वाहन में वारदात करने के लिए आए थे। उससे उतरने के बाद रॉपी गाड़ी और वारदात के बाद पुन: सूचना कर वाहन बुलवाया। उसी में फरार हो गए। वारदात में पुरानी घटनाओं के फरार आरोपी भी शामिल हैं, ऐसे में पुलिस इस दिशा में भी पूछताछ कर रही है।
कुछ संदिग्ध आपस में रिश्तेदार
पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वारदात करने वाले अधिकतर बदमाश आपस में रिश्तेदार हैं। इनसे लूटा गया कुछ माल भी जब्त कर लिया गया है। एसपी भगवतसिंह चौहान ने बताया हमारी जांच सही दिशा में जा रही है। खुलासा हो जाएगा।