पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरियों से नाराज व्यापारी कलेक्टर एसपी से मिले

चोरियों से नाराज व्यापारी कलेक्टर-एसपी से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाज दलहन व्यापारी संघ और अभा वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले ज्ञापन सौंपा

भास्कर संवाददाता - धार

शहर में हो रही चोरियों से व्यापारी वर्ग में आक्रोश है। गुरुवार को अनाज-दलहन व्यापारी संघ और अभा वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले व्यापारी कलेक्टर सीबी सिंह व एसपी बीएस चौहान से मिले। ज्ञापन सौंपे गए। बताया कि लगातार घटनाओं से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। धार बायपास पर बस लूटी गई। घोड़ा चौपाटी के पास मंडी व्यापारी अजय छाजेड़ के यहां नौ लाख रुपए चुरा ले गए। अगले ही दिन डाक घर पर चोरों ने हमला बोला और १५ ताले तोड़ डाले। इससे विदित होता है कि बदमाश कितने बेखौफ हैं। मंडी व्यापारियों ने कहा कि कई बार ट्रक ड्रायवर कुछ माल चोरी कर बेच दिया जाता है। इसके लिए आसपास के ढाबों पर सर्चिंग करने की मांग की। इस मौके पर अनाज-दलहन व्यापारी संघ जिलाध्यक्ष राजेंद्र मोदी, वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष योगेश अग्रवाल, नगराध्यक्ष वीरेंद्र जैन, अनंत अग्रवाल, महेशचंद्र माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।



ज्ञापन लेकर व्यापारियों को आश्वासन देते कलेक्टर।

आंखों के सामने उठा ले गए कुर्सियां

एसपी से मुलाकात के दौरान टेंट व्यवसायी योगेश अग्रवाल ने बताया आओ बनाएं मध्यप्रदेश कार्यक्रम में टैंट व्यवस्था की थी। बारिश आई तो पीछे की बस्ती के लोग टैंट की कुर्सियां उठाकर भागने लगे। मैंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा तो बोले कुर्सियों की देखभाल करना हमारा काम नहीं है।