पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - झाबुआ
केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा ने छतरी चौक के नजदीक धरना प्रदर्शन किया। यहां प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा यूपीए सरकार ने लोकसभा चुनाव जीतने पर १०० दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था। आज हालात इससे उलटे हैं। कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। उन्होंने २०१४ में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी को भाजपा के चुनाव चिह्न कमल पर वोट देकर भाजपा की सरकार बनाने की बात कही। भूरिया ने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार आते ही अंचल की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का काम तेजी से शुरू कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह उमरकोट ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जानकारी दी। धरना आंदोलन को वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाठक, विधायक शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, जिला उपाध्यक्ष शैलेष दुबे, पुरुषोत्तम प्रजापति, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, केगूभाई निनामा, भंवरसिंह बिलवाल, संजय श्रीवास, मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, प्रदेश प्रभारी बापू महेंद्रसिंह राठौर आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा महामंत्री जवसिंह परमार, जिला उपाध्यक्ष लाला गुंडिया, मदनसिंह चंद्रावत, जानकीलाल राठौर, दिनेश मोरी, शैलेष सोलंकी, राकेश बिलवाल, प्रकाश चौयल आदि उपस्थित थे।



धरने को संबोधित करते शैलेष दुबे।