सुबह-शाम ठंड, दोपहर में लग रही गर्मी
सात दिनों में न्यूनतम तापमान ७ डिग्री गिरा, अधिकतम में ८.२ डिग्री की बढ़त
भास्कर संवाददाता - झाबुआ
मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। सात दिनों में न्यूनतम ७ डिक्री गिर गया, जबकि अधिकतम तापमान में ८.२ डिग्री की बढ़त हुई है। नतीजतन सुबह और शाम को ठंड लग रही है, जबकि दोपहर में मौसम गर्म रहने लगा है। पिछले दिनों पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद अब शहर में चटख धूप खिल रही है। नतीजतन दोपहर में लोगों को गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम को गर्म कपड़े निकलकर बाहर निकलना पड़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान २९.४ और न्यूनतम ९ डिग्री रहा। जबकि एक सप्ताह पहले २४ जनवरी को अधिकतम तापमान २१.२ और न्यूनतम १६ डिग्री था। सप्ताहभर में अधिकतम तापमान बढ़ गया, जबकि न्यूनतम में गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके त्रिपाठी ने बताया आसमान में बादल छाने की वजह से मौसम में बदलाव आया है।
सप्ताहभर में ऐसा
रहा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
३० जनवरी २९.४ ९
२९ २९ ९.४
२८ २८ ९.४
२७ २७.६ १३.२
२६ २५ १४.६
२५ २२.६ १४.६
२४ २१.२ १६