- Hindi News
- ट्रैफिक रोका नहीं, पेड़ गिरा दिए, बाल बाल बचा बाइक चालक
ट्रैफिक रोका नहीं, पेड़ गिरा दिए, बाल-बाल बचा बाइक चालक
धार - आदर्श सड़क की चौड़ाई के दायरे में आ रहे पेड़ों की कटाई के दौरान लोगों की जान दांव लगा दी गई है। गुरुवार को हेप्पी विला कॉलोनी तिराहे के नजदीक पेड़ों की कटाई की जा रही थी। इस दौरान न तो ट्रैफिक रोका गया, न ही सुरक्षा संसाधनों का इस्तेमाल किया। तना काट कर जब रस्सी से खींचकर पेड़ सड़क पर गिराया गया, तब ट्रैफिक नहीं रोका। एक पेड़ गिराने के दौरान बाइक सवार तने के नीचे दबने से बाल-बाल बच गया। नपा इंजीनियर नीलेश पंचोली का कहना है अनुबंध में ही सारे सुरक्षा बंदोबस्त कर पेड़ों की कटाई का प्रावधान है। मैंने गुरुवार को जब निरीक्षण किया, तब सब ठीक था। बावजूद ऐसा किया गया है तो ठेकेदार को सूचित करता हूं। वैसे भी कोई घटना होती है तो ठेकेदार बराबर जिम्मेदार होता है।