- Hindi News
- कसीनो व सट्टे के ठिकानों पर छापे, १७ गिरफ्तार
कसीनो व सट्टे के ठिकानों पर छापे, १७ गिरफ्तार
कुक्षी - धार से पुलिस के एक दल ने कुक्षी नगर के टॉकिज चौराहा, कचहरी चौक में छापा मारकर कसीनो के जरिए सट्टा चला रहे 17 लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे ६७२७ रुपए नकद, दो दर्जन पैन, 100 डायरिया, 10 सीपीयू, नौ एलसीडी व नौ मोबाइल जब्त किए।
कचहरी चौक में सटटा खेलते हुए आरोपी रेमा घीसाजी, मांगीलाल नारायण, मनमोहन राजेंद्र, मुन्ना हाबु, पप्पू थावरीया, मलहार बाबुराव, मनीष बबन, मुकेश रामसिंह, भारत अमरसिंह, लाला भुवान, मेहताब भूरसिंह, कमल दीपक, जितेंद्र भंगड़ा, केरिया दवलिया, भावसिंह नत्थु के साथ कसीनो चलाते आबिद इकबाल, हातिम निजाम को पकड़ा। कार्रवाई एएसआय आरआर. पटेल ((यातायात धार)) के साथ रामनिवासओझा प्रधानआरक्षक, महिला आरक्षक सीता के साथ 11 सदस्यों ने की।