पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा किसान मोर्चा ने धरना दिया

भाजपा किसान मोर्चा ने धरना दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - धार
‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी की आवाज से कांग्रेस को आभास हो गया है कि लोक सभा चुनाव में उसका जनाजा निकलने वाला है।’ यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल ने मोहन टॉकिज चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा के धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा केंद्र की सरकार को भ्रष्टाचारियों को पनाह देने से फुर्सत ही नहीं मिली। तभी तो किसान हित की नीतियां नहीं बना सकी। अन्यथा एक सरकार मप्र की है, जो कृषि कर्मण्य पुरस्कार प्राप्त करती है। किसान मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश राजपुरोहित ने केंद्र सरकार से डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने का आग्रह किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गंगाराम पाटीदार ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि मांगे नहीं मानी गई तो 7 फरवरी को किसान आक्रोश व्यक्त करेगा। ज्ञापन में आर्थिक पहल, सस्ती पंूजी, बैकिंग का अधिकार, देनदारी की अधिकतम सीमा तय करने, अनुदान से उपादान, ढांचागत सुधार, सिंचन विद्युत उपलब्धता, उपकरण पर अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धावस्था पेंशन और दुर्घटना, बीमारियों में उपचार सुविधा की मांग शामिल की गई। धरने में दिलीप पटोंदिया, श्याम नायक, मनोज सोमानी, मोहनलाल सिर्वी, जगदीश जागीरदार, नपा अध्यक्ष ममता जोशी, अनिल जैन बाबा, रमेश पटेल, नागेंद्र पाल सिंह, दीपक पंवार, दिनेश पाटीदार, दीपक बिड़कर, जगदीश जाट, कैलाश पिपलोदिया, मेहर अली, जितेंद्र चौहान आदि ने भी संबोधित किया। जिला संगठन मंत्री उमाकांत भार्गव, संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, आदि उपस्थित थे। संचालन नारायण चौधरी बागडिय़ा ने किया। आभार प्रकाश टामकिया ने माना।