मौन रखकर भरे संकल्प-पत्र
भास्कर संवाददाता - धार
जिले में गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया गया। सुबह 11 बजे दो मिनट के लिए मौन रखा। कलेक्टर सीबी सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कलेक्टोरेट में मौन शुरू होने की सूचना एक मिनट पूर्व सायरन बजाकर दी गई। अन्य कार्यालयों में भी मौन रखा। नागरिकों ने भी मौन रखा। हालांकि धार मुख्य शहरी क्षेत्र में सायरन आदि की व्यवस्था नहीं किए जाने से अपील बेअसर रही। सामान्य दिनों की तरह कामकाज व चहलपहल देखी गई।
शहीद दिवस - मुख्य शहरी क्षेत्र में नहीं दिखा सरकारी अपील का असर, दफ्तरों में हुए कार्यक्रम