- Hindi News
- हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर, जलकर खाक
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर, जलकर खाक
जॉन डियर कंपनी में गिट्टी खाली कराने के दौरान हुआ हादसा
देवास - भोपाल रोड स्थित जॉन डियर कंपनी परिसर में गिट्टी खाली कराने पहुंचा डंपर 11 केवी की लाइन की चपेट में आकर जलकर खाक हो गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे डंपर ((एमपी 41 एचए 0853)) गिट्टी खाली कराने के लिए फैक्टरी परिसर पहुंचा। यहां चालक ने जैसे ही हाइड्रोलिक ऊपर किया तो डंपर का पिछला हिस्से ऊपर से गुजर रही 11केवी की लाइन से टकरा गया। इससे तार टूटे और शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे डंपर में आग लग गई। इस दौरान चालक बाहर कूद गया। देखते ही देखते पूरा डंपर आग की लपटों से घिर गया। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बिजली वितरण कंपनी की लाइन को नुकसान पहुंचने पर कंपनी के कनिष्ठ यंत्री ने डंपर चालक फारूक शाह पिता गनी शाह निवासी गुर्जर बापच्या सहित डंपर मालिक अमिक
कुरैशी व सुरेंद्र दीवान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
करंट से डंपर में आग लगी और वह इस तरह जलने लगा।