पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 हजार की लूट, रिपोर्ट लिखने में आनाकानी

50 हजार की लूट, रिपोर्ट लिखने में आनाकानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास - बुधवार रात 10 बजे सुपर मार्केट स्थित दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी तुलसीदास विसनानी से 4-5 बदमाशों ने 50 हजार रुपए लूट लिए। रात को व्यापारी कोतवाली थाने गया तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। गुरुवार को व्यापारी एकत्रित होकर एसपी कार्यालय गए और ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि विसनानी ने रात 10 बजे दुकान बंद किया और समीप स्थित भेरू महाराज के मंदिर में दर्शन कर घर जाने लगे। चंद कदम आगे ही जाकर 4-5 बदमाशों ने धक्का देकर उनसे 50 हजार रुपए लूट लिए। कोतवाली थाने गए तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई, तब जाकर पुलिस ने अज्ञात 4-5 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।