पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द खोलो हायर सेकंडरी स्कूल

जल्द खोलो हायर सेकंडरी स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देपालपुर - हायर सेकंडरी स्कूल की मांग को लेकर दौलताबाद के छात्र-छात्राओं ने ग्राम में रैली निकालकर सांकेतिक धरना दिया। शासन ने 2008 में तीन हजार की जनसंख्या वाले दौलताबाद के मिडिल स्कूल को प्रमोट कर हाईस्कूल का दर्जा दिया था। वर्तमान में इस विद्यालय में नौवीं व 10वीं कक्षा में 102 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद छात्र-छात्राओं को 11वीं व 12वीं पढऩे के लिए गांव से 12 किमी दूर बेटमा या 20 किमी दूर देपालपुर आना पड़ता हैं। इससे छात्राएं स्कूल छोडऩे को मजबूर हैं। ग्रामीण छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक ग्राम में हायरसेकंडरी स्कूल की मांग कर रहे हैं, जबकि दौलताबाद के समीप के गांव रंगवासा में हाईस्कूल, अटावदा में मिडिल स्कूल, चिकलोंडा, सेजवानी व शिवगढ़ में माध्यमिक विद्यालय है। इतनी ही आबादी वाले सगड़ोद में हाईस्कूल है जहां छात्राओं की संख्या न के बराबर है। वे उच्च अध्ययन के लिए देपालपुर व बेटमा जाते हैं। यदि दौलताबाद में हायर सेकंडरी स्कूल की स्थापना की जाती है तो गांव की छात्र-छात्राओं को परेशानी नहीं होगी। इस गांव में अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं की संख्या भी ज्यादा है। हायर सेकंडरी स्कूल की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभावी रैली निकालकर सांकेतिक धरना दिया। कक्षा नौवीं की छात्रा पूजा नागर व 10वीं की छात्रा शिवानी नागर ने कहा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर उक्त समस्या से अवगत कराएंगे। विधायक से भी हायर सेकंडरी स्कूल की मांग की जाएगी।



स्कूल की मांग को लेकर रैली निकाली गई।



बच्चों का सांकेतिक धरना - 10वीं के बाद 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है आगे की पढ़ाई के लिए