इंदौर और भोपाल फाइनल में
इंदौर - इंदौर और भोपाल की टीमों ने एमपीसीए द्वारा आयोजित अंतर संभागीय सीनियर क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में इंदौर ने रीवा को और भोपाल ने सागर को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर हराया। फाइनल 3 से 7 फरवरी तक जिमखाना मैदान पर होगा।
संक्षिप्त स्कोर : जिमखाना मैदान : इंदौर पहली पारी : 465 रन, रीवा पहली पारी : 137.3 ओवर में 395 रन ((सागर सक्सेना 193, संजय मिश्रा 71, सारांश जैन 4 विकेट)), इंदौर दूसरी पारी : 30 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन ((शुभम शर्मा 86, अंकुर पालनपुरे 41 रन)), एनडीपीएस मैदान : सागर पहली पारी : 200 रन, भोपाल पहली पारी : 252 रन, सागर संभाग दूसरी पारी : 77.3 ओवर में 6 विकेट पर 364 रन ((हरप्रीत सिंह भाटिया 109, मनोज सिंह 142 रन, दानिश रैन 3, अमरजीत सिंह 2 विकेट)), भोपाल दूसरी पारी : 79 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन((आदित्य श्रीवास्तव 49* रन, मुदित श्रीवास्तव व रमीज खान 2-2 विकेट)).