- Hindi News
- बुरहानपुर में ६ कॉटनसाइजिंग प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे
बुरहानपुर में ६ कॉटनसाइजिंग प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे
भास्कर न्यूज - बुरहानपुर
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के छह कॉटन और साइजिंग प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया। कार्रवाई की खबर मिलते ही उद्योगपतिव्यापारियों में हड़कंप मच गया। इंदौर, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर की टीम ने उद्योग नगर, दरगाहएहकीमी रोड, मालीवाड़ा और दाऊदपुरा स्थित प्रतिष्ठानों का सर्वे किया। इस दौरान व्यापारीउद्योगपतियों की अघोषित आय का पता लगाया गया। बुधवार दोपहर १ बजे आयकर विभाग की टीम ने उद्योग नगर, दरगाहएहकीमी रोड, मालीवाड़ा और दाऊदपुरा स्थित श्रीराम साइजिंग, गायत्री साइजिंग, अशोक टेक्सटाइल्स, अंबिका टेक्सटाइल्स, अशोक कॉटन, अशोक फ्रेब्रिक्स में सर्वे किया।