- Hindi News
- सर..यहां कैरम है गोट नहीं, पंखे हैं चलते नहीं
सर..यहां कैरम है गोट नहीं, पंखे हैं चलते नहीं
बुरहानपुर - बुधवार को कलेक्टर आशुतोष अवस्थी अचानक आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां बच्चों ने उन्हें बताया सर..यहां कैरम है, लेकिन गोट नहीं है। पंखे तो लगे हैं, लेकिन चलते नहीं। कलेक्टर ने छात्रावासों में खाना चूल्हे की जगह रसोई गैस कनेक्शन लेकर बनाने के लिए कहा। अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास पुरुषार्थी वार्ड में सजावट के निर्देश दिए। शिकारपुरा प्री-मैट्रिक छात्रावास अधीक्षक किरण भंडारे और अधीक्षक शिवाजीराव पाटील को पद से हटाकर दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश सहायक आयुक्त सीएस डाबर को दिए। कलेक्टर ने बहादरपुर के छात्रावासों का भी निरीक्षण किया।
टीवी तो चलती है कैरम नहीं खेल पाते
कलेक्टर से छात्रों ने कहा सर टीवी तो चलता है। लेकिन गोट नहीं होने से कैरम नहीं खेल पाते। कलेक्टर ने इस बाबत अधीक्षक से जवाब मांगा लेकिन वे कुछ कह नहीं पाए।
अधीक्षक को लगाई फटकार
कलेक्टर ने शिकारपुरा छात्रावास अधीक्षक को अव्यवस्थाओं पर बच्चों के सामने फटकार लगाई। वह कलेक्टर की किसी बात का ठीक से जवाब नहीं दे पाए।
सुविधाघर में झांककर देखा तो मिली गंदगी
कलेक्टर ने शिकारपुरा स्थित छात्रावास के सुविधाघर में झांककर देखा तो यहां गंदगी मिली। बदबू आने पर उन्होंने यहां सफाई कराने के निर्देश दिए।
चावल देखकर कलेक्टर बोले चुनते हो या नहीं
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिकारपुरा स्थित छात्रावास में अधीक्षक से पूछा चावल देखकर चुनवाते हो या ऐसे ही बच्चों को खिला देते हो। खाना बनाने वाली महिला बोली सर सफाई करते हैं।
विजुअल रिपोर्ट