- Hindi News
- ञ्चआईजी ने दो दिन पहले इंदौर में हुई बैठक में दिए निर्देश, रखना होगा आपराधिक गतिविधि का रिकार्ड
ञ्चआईजी ने दो दिन पहले इंदौर में हुई बैठक में दिए निर्देश, रखना होगा आपराधिक गतिविधि का रिकार्ड
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
जिले के हर थाना प्रभारी को ३-३ गुंडों को सजा दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। टीआई इन गुंडों पर दर्ज केसों की समीक्षा, कोर्ट में चलने वाले मामलों की जानकारी रखेंगे। जब तक कोर्ट से उन्हें सजा नहीं हो जाती तब तक टीआई की जिम्मेदारी होगी कि वह उन पर नजर रखें। बुरहानपुर पुलिस ने ऐसे गुंडो की सूची बना ली है। एसपी जल्द हर टीआई को गुंडे चिह्नित कर उन्हें सजा दिलाने तक की जिम्मेदारी सौंपेंगे।
२ दिन पहले आईजी विपिन माहेश्वरी ने इंदौर में संभाग के सभी एसपी की बैठक ली। इसमें निर्देश दिए कि कोर्ट में गुंडों के खिलाफ पेंडिंग मामलों के जल्द निराकरण को देखते हुए हर टीआई को तीन-तीन गुंडों का टारगेट दिया जाए। बुरहानपुर पहुंचने के बाद एसपी ने ऐसे गुंडो की सूची तैयार कराई है।
जिले में बढ़ गए एफआईआर के आंकड़े - एसपी अविनाश शर्मा ने बताया जिले में हर शिकायत पर तत्काल एफआईआर की जा रही है। सिर्फ महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा और दूसरे मामलों में जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि जिले में एफआईआर का आंकड़ा बढ़ गया है। हर महीने 8-10 एफआईआर बढ़ रही है।
हर थाना प्रभारी पर ३ गुंडों को सजा दिलाने की जिम्मेदारी