- Hindi News
- ताप्ती नदी के चोर घाट पर डीएफओ और गणपति नाका थाना टीआई ने की कार्रवाई
ताप्ती नदी के चोर घाट पर डीएफओ और गणपति नाका थाना टीआई ने की कार्रवाई
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
ताप्ती नदी के चोर घाट पर बुधवार को वन विभाग ने लकड़ी पकड़ी। कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर आम की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे थे। डीएफओ एके सिंह ने लकड़ी ले जा रहे असलम से पूछताछ की। पहले तो अफसर-कर्मियों को लकड़ी ले जाने से इनकार कर दिया। एक घंटे बहस चली। बात बढ़ती देख अफसरों को गणपति नाका थाने से पुलिस बुलाना पड़ी। पुलिस पहुंचने पर असलम और उसके साथी ट्रॉली व लकड़ी छोड़ कर ट्रैक्टर से भाग गए। अमले ने आम की १७ नग लकड़ी सहित ट्रॉली जब्त की है। सुबह ९.३० बजे खबर मिली कि उमरदा के रास्ते असलम शहर की ओर लकड़ी ला रहा है। कार्रवाई करने डीएफओ एके सिंह अमले के साथ नागझिरी घाट से चोर घाट पहुंचे। यहां असलम और उसके साथियों को अमले ने लकड़ी सहित पकड़ लिया। कुछ देर बाद रेंजर सुखदेव जाधव भी पहुंच गए। लकड़ी ले जाने लगे तो असलम और उसके साथियों ने अमले को रोक दिया। डीएफओ की सूचना पर गणपति नाका थाना टीआई शैलेंद्रसिंह जादौन बल के साथ पहुंचे।