- Hindi News
- निगम के कैमरे लंबे समय से बंद, अफसर कर्मी उठा रहे फायदा; नजर नहीं आते अपनी सीट पर
निगम के कैमरे लंबे समय से बंद, अफसर-कर्मी उठा रहे फायदा; नजर नहीं आते अपनी सीट पर
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
नगर निगम में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले कुछ समय से बंद हैं। जिसका फायदा यहां कार्यरत कुछ अफसर-कर्मचारी बखूबी उठा रहे हैं। कैमरे लगे होने से कमिश्नर अपने चैंबर से बैठे बैठे हर कर्मचारी पर नजर रखते थे, लेकिन इसके खराब होने पर कर्मचारी भी गायब रहने लगे हैं। दोपहर में लंच का समय होने से पहले ही अधिकांश लोग दफ्तर से गायब हो जाते हैं।
दरअसल कुछ समय पहले कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव के कक्ष में शार्ट सर्किट से सीसीटीवी के लिए लगा कंट्रोल यूनिट जलने से खराब हो गया था। इस कारण निगम में चारों तरफ लगे कैमरे अनुपयोगी हो गए। कैमरे तो लगे हैं, लेकिन जब तक इसे कंट्रोल यूनिट से नहीं जोड़ा जाता तब तक वीडियोग्राफी नहीं देखी जा सकेगी।
निगरानी नहीं होने अफसरों को ढूंढते फिर रहे लोग
दोपहर में चेंबर में अधिकांश कर्मचारी अपनी सीट पर नजर नहीं आते। लोगों का कहना है शिकायत लेकर पहुंचने पर संबंधित विभाग का कम से कम एक कर्मचारी तो जानकारी देने के लिए मौके पर मौजूद रहना चाहिए। ताकि लोगों यह न लगे कि अफसर यहां नहीं मिलते।
हर काम पर रहती अफसर महापौर व पार्षदों की नजर
निगम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से हर काम पर अफसर, महापौर और पार्षदों की नजर रहती है। इसी उद्देश्य से निगम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन अब इसे दोबारा शुरू करने में देरी की जा रही है। निगम में किसी न किसी समस्या को लेकर हंगामा होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भी यहां सीसीटीवी कै मरे लगे होना जरूरी है।
॥सीसीटीवी कैमरे फिलहाल बंद है। कंट्रोल यूनिट का टैंडर निकाला गया है। जल्द यूनिट बदली जाएगी।ø
संदीप श्रीवास्तव, आयुक्त निगम
कमिश्नर के रूम में शार्ट सर्किट से खराब हो गई थी कंट्रोल यूनिट, सुधार नहीं