पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में फैल सकता है डेंगू, बीमार हो रहे लोग

शहर में फैल सकता है डेंगू, बीमार हो रहे लोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
स्वास्थ्य विभाग महकमा और नगर निगम आमजन के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं है। निगम द्वारा शहर के कुछ हिस्से को तो व्यवस्थित और स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां साफ-सफाई नाम की भी नहीं होती। आलमगंज, आजादनगर में साफ-सफाई के अभाव में लोग बीमार हो रहे हैं। जिले के खामनी, मांजरोद और खड़कोद में डेंगू के मरीज सामने आने के बाद वहां स्वास्थ्य विभाग मॉनीटरिंग कर रहा है लेकिन शहरी क्षेत्र में कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।




परकोटे को भी खत्म कर रहा जमा पानी

ञ्चआलमगंज क्षेत्र में निगम की साफ-सफाई व्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे हैं। क्षेत्रीय रहवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया यहां परकोटे से सटी जमीन पर लंबे समय से पानी भरा होने से परकोटे का अस्तित्व खत्म हो रहा है। गंदगी और कचरे के कारण आम रास्ते से लोगों का निकलना बंद हो गया है।

ञ्चक्षेत्रीय रहवासियों के अनुसार आलमगंज के पास रास्ते में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। मकान, दुकान के बाहर सामान फैले रहने से लोग निकलने में भी परेशानी महसूस करते हैं।

॥आलमगंज और आजाद नगर क्षेत्र में जहां भी साफ-सफाई नहीं हो रही है वहां कल से ही व्यवस्था लगाकर सफाई कराई जाएगी। अभी तक किसी बीमारी की जानकारी सामने नहीं आई है।ø

- संदीप श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त बुरहानपुर

निचली बस्तियों के भी हालात खराब सफाई पर निगम अफसर नहीं गंभीर