- Hindi News
- पुरुष बैठेंगे कुर्सी पर, महिला बच्चों के लिए बिछाएंगे गादी
पुरुष बैठेंगे कुर्सी पर, महिला-बच्चों के लिए बिछाएंगे गादी
ञ्च32 करोड़ के 300 कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास करेंगे सीएम
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
आओ बनाएं मप्र अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 29 जनवरी को बुरहानपुर आएंगे। वे यहां करीब दो घंटे चलने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। सुभाष स्कूल मैदान पर 32 गुणा 24 फीट चौड़ा मंच बनाया जा रहा है। सीएम समाज के हर वर्ग से रूबरू होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने करीब 40 हजार लोगों को न्यौता भेजा है। सभा के लिए 25 हजार कुर्सी बुलाई गई थीं। लेकिन 15 हजार कुर्सियों का ही इंतजाम हो सका। सुभाष स्कूल का मैदान भी कुर्सी लगाने के लिहाज से छोटा पड़ रहा है। ऐसे में पुरुष कुर्सी पर बैठेंगे। महिला-बच्चों को गादी बिछाकर बैठाया जाएगा। सभा के लिए सामाजिक, धार्मिक संगठनों सहित कर्मचारी, कामगार संघ, बुनकर संघ, गृहिणी और कर्मचारी संघ को भी आमंत्रण भेजा गया है। सीएम शिवराजसिंह चौहान 29 जनवरी सुबह 11.30 बजे स्टेडियम पर हेलीपेड पर उतरेंगे। यहां से वे सीधे सुभाष स्कूल पहुंचेंगे। इस दौरान वे 32 करोड़ रुपए के 300 कार्यों का शिलान्यास-भूमिपूजन करेंगे।
इन्हें दिया न्यौता
अफसर, कर्मचारी, व्यापारिक संगठन, धार्मिक संगठन, एनजीओ, बुनकर संघ, अधिवक्ता, कामगार संघ, महिलाएं, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, आदिवासी संगठन सहित अन्य लोगों को न्यौता दिया गया है। सभी लोगों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं।
सभा के लिए यह भी रहेगी व्यवस्था
॥आओ अपना मप्र बनाएं अभियान के लिए सभी वर्गों को आमंत्रित किया है। सारी तैयारी पूरी कर ली है। अलग-अलग सेक्टर में बैठक व्यवस्था रहेगी।ø -आशुतोष अवस्थी, कलेक्टर, बुरहानपुर
ञ्चसभा का स्थानीय चैनल्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
ञ्च05 एलईडी लगाई जाएगी। दो जनरेटर की व्यवस्था रहेगी।
ञ्चबैठने के लिए अलग-अलग दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी।
ञ्चमहिला-बच्चों के लिए सबसे आगे गद्दे बिछाकर बैठक व्यवस्था की जाएगी।
ञ्चतकनीकी विभागों द्वारा प्रदर्शनी में लाइव मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे।
ञ्चजल संसाधन, कृषि, महिला एवं बाल विकास, श्रम, हाथकरघा, आदिम जाति कल्याण, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग प्रदर्शनी लगाएगा।
ञ्चकलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ सुरेश्वरसिंह को नोडल अधिकारी बनाया है।
ञ्चसभी अफसरों को अपनी विभागीय योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को सभा में लाने को कहा गया है।
ञ्चमुख्यमंत्री द्वारा प्रतीकात्मक तौर पर हर योजना के 4-4 हितग्राहियों को सामग्री वितरीत की जाएगी।
सुभाष स्कूल मैदान पर आओ बनाएं मप्र अभियान कार्यक्रम कल, शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री, 40 हजार लोगों को भेजा न्यौता