- Hindi News
- गणतंत्र दिवस: संस्कृति संग लहराई देशभक्ति
गणतंत्र दिवस: संस्कृति संग लहराई देशभक्ति
- जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना ६५वां गणतंत्र दिवस
भास्कर संवाददाता, बुरहानपुर
६५वां गणतंत्र दिवस शहर सहित जिले भर में उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया। आन-बान-शान के साथ हर तरफ तिरंगा लहराया। बैंड की धुन पर परेड करते जवानों ने तिरंगे को जोश भरी सलामी दी। इस दौरान हर तरफ भारत माता के जयघोष गूंज उठे। आसमान तीन रंग के गुब्बारों से रंगीला हुआ। विविध संस्कृति के रूप में मानो स्टेडियम पर पूरा देश सिमट आया। विद्यार्थियों ने विविध संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य समारोह में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सुबह ९ बजे झंडा वंदन किया। कलेक्टर सहित एसपी अविनाश शर्मा ने गुब्बारे छोड़े। परेड में पुलिस, सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड सहित १८ दलों ने सलामी दी।
श्रीराम गुरुकुल को योग, सेवासदन स्कूल को आदिवासी संथाल नृत्य और नेहरू मांटेसरी स्कूल को स्कूल चलें अभियान के नृत्य पर पहला पुरस्कार दिया गया। सावित्रीबाई फुले कन्या स्कूल को देश भक्ति गीत, सेंट टेरसा स्कूल को भांगड़ा और बाकड़ी के आदिवासी विकास विभाग के विद्यार्थियों को लोक नृत्य पर दूसरा पुरस्कार दिया गया। झांकी में महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रथम, स्वास्थ्य विभाग को द्वितीय और कृषि विभाग को तीसरा पुरस्कार दिया गया।
छुआछूत मिटाने पर अडग़ांव पंचायत को १ लाख का पुरस्कार
आदर्श ग्राम पंचायत अडग़ांव को छुआछूत मिटाने पर 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। एलडीएम श्यामसिंह, लोक सेवा केंद्र प्रबंधक मनोज शंखपाल, रंजना नांदोड़े, सुरेखा जगदीश, कैलाश सार्जन, उप यंत्री यादवेंद्रसिंह चौहान, पंचायत समन्वयक रविंद्र पाटील, एमागिर्द पंचायत सचिव योगेश महाजन, ग्राम रोजगार सहायक बिरोदा संतोष महाजन, प्रतापसिंह चौहान, सुनील महाजन, अजय चौकसे, गिरिजा कुशवाह, रमा भोले, मंगला भोपले, रमन बैरागी, वीटी पाटील, एसआर मंडलोई, गंगा गोयल, रेखा राय, शारदा रमेश, तारा तायड़े, अनिता राठौर, बबिता रानी, प्रभावती पोले, शाहजदा गौरी, रोशनी सोलंकी, तुलसी बारी, संगीता शिवलाल सहित अन्य को उत्कृष्ट कार्य पर प्रशंसा-पत्र भेंट किए गए। विधि सिंघानिया, राधा मुरलीधर, सलेहा फरहत, आकाश संजय, दर्शना महेंद्र, आशीष रमेश को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन संजय गुप्ता और हितेश शाह ने किया।
नमो टी स्टॉल पर पिलाई निशुल्क चाय
शाहपुर - रविवार को भाजयुमो ने नगर में जगह-जगह नमो टी स्टॉल लगाकर लोगों को निशुल्क चाय पिलाई। स्टॉल से मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, हर्षवर्धनसिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने चाय बांटी। भोई चौराहा, बस स्टैंड, शिवाजी गेट, महावीर गेट, वार्ड क्रमांक 3 और 4 में स्टॉल लगाए गए थे। मनोज लधवे, हर्षवर्धनसिंह चौहान ने संबोधित किया। इस दौरान विक्रम चंदेल, दीपक आमोदे, ईश्वर भोई, गोविंदा भोई, जितेंद्र भोई, सुरेश सिंगाने, दीपक सिंगाने सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बुरहानपुर के कमल तिराहे पर भी भाजयुमो ने नमो टी स्टॉल लगाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ, महामंत्री अनिल भोसले, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र पाटील, युवा नेता हर्षवर्धनसिंह चौहान ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री राहुल जोशी ने किया।
छुआछूत मिटाने पर अडग़ांव पंचायत को १ लाख का पुरस्कार
आदर्श ग्राम पंचायत अडग़ांव को छुआछूत मिटाने पर 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। एलडीएम श्यामसिंह, लोक सेवा केंद्र प्रबंधक मनोज शंखपाल, रंजना नांदोड़े, सुरेखा जगदीश, कैलाश सार्जन, उप यंत्री यादवेंद्रसिंह चौहान, पंचायत समन्वयक रविंद्र पाटील, एमागिर्द पंचायत सचिव योगेश महाजन, ग्राम रोजगार सहायक बिरोदा संतोष महाजन, प्रतापसिंह चौहान, सुनील महाजन, अजय चौकसे, गिरिजा कुशवाह, रमा भोले, मंगला भोपले, रमन बैरागी, वीटी पाटील, एसआर मंडलोई, गंगा गोयल, रेखा राय, शारदा रमेश, तारा तायड़े, अनिता राठौर, बबिता रानी, प्रभावती पोले, शाहजदा गौरी, रोशनी सोलंकी, तुलसी बारी, संगीता शिवलाल सहित अन्य को उत्कृष्ट कार्य पर प्रशंसा-पत्र भेंट किए गए। विधि सिंघानिया, राधा मुरलीधर, सलेहा फरहत, आकाश संजय, दर्शना महेंद्र, आशीष रमेश को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन संजय गुप्ता और हितेश शाह ने किया।
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
६५वां गणतंत्र दिवस शहर सहित जिले भर में उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया। आन-बान-शान के साथ हर तरफ तिरंगा लहराया। बैंड की धुन पर परेड करते जवानों ने तिरंगे को जोश भरी सलामी दी। इस दौरान हर तरफ भारत माता के जयघोष गूंज उठे। आसमान तीन रंग के गुब्बारों से रंगीला हुआ। विविध संस्कृति के रूप में मानो स्टेडियम पर पूरा देश सिमट आया। विद्यार्थियों ने विविध संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य समारोह में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सुबह ९ बजे झंडा वंदन किया। कलेक्टर सहित एसपी अविनाश शर्मा ने गुब्बारे छोड़े। परेड में पुलिस, सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड सहित १८ दलों ने सलामी दी।
श्रीराम गुरुकुल को योग, सेवासदन स्कूल को आदिवासी संथाल नृत्य और नेहरू मांटेसरी स्कूल को स्कूल चलें अभियान के नृत्य पर पहला पुरस्कार दिया गया। सावित्रीबाई फुले कन्या स्कूल को देश भक्ति गीत, सेंट टेरसा स्कूल को भांगड़ा और बाकड़ी के आदिवासी विकास विभाग के विद्यार्थियों को लोक नृत्य पर दूसरा पुरस्कार दिया गया। झांकी में महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रथम, स्वास्थ्य विभाग को द्वितीय और कृषि विभाग को तीसरा पुरस्कार दिया गया।
आयोजन - स्टेडियम पर सिमटा पूरा देश, जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मना ६५वां गणतंत्र दिवस
नपं अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
शाहपुर - नगर पंचायत में अध्यक्ष रामभाऊ सोनवणे ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और मप्र गान के बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमिला चौधरी, सीएमओ गणेश दुबे भी मौजूद थे। वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष रविंद्र चांदोड़े ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्र के सभी स्कूललों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। ज्ञानदीप स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। शासकीय कन्या माध्यमिक स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ। शासकीय हायर सेकंडरी स्कू ल में प्राचार्य संजय बोरसे ने ध्वजारोहण किया।
सरपंच ने किया झंडावंदन
निंबोला - गणतंत्र दिवस पर माध्यमिक स्कूल में सरपंच कुसुमबाई पाटील ने झंडा वंदन किया। प्रमुख मार्गों से विद्यार्थियों ने रैली निकाली। देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी। पंचायत द्वारा विद्यार्थियों को मैडल, शील्ड, नगदी सहित अन्य पुरस्कार भेंट किए गए। अध्यक्षता अशोक पाटील ने की। इस दौरान उप सरपंच प्रतिनिधि अशोक राजाराम पाटील, एएसआई अशोक शर्मा, पंच भास्कर खंडू, नारायण वसाड़े, अशोक खैरनार, राजेश महाजन, सचिव पुंडलिक महाजन सहित ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को खीर-पूड़ी खिलाई गई। इसी तरह झांझर, चुलखान, झिरी, मगरूल, बोरी, नसीराबाद, बसाड़, रईपुरा, बोरगांवखुर्द, असीरगढ़, हसनपुरा, दहीनाला सहित अन्य गांवों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।