- Hindi News
- हाउसिंग बोर्ड : 196 मकानों के लिए बोर्ड निकालेगा निविदा
हाउसिंग बोर्ड : 196 मकानों के लिए बोर्ड निकालेगा निविदा
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
हाउसिंग बोर्ड दरगाह-ए-हकीमी रोड ((बाड़ा बुजुर्ग)) में करीब 196 मकानों की निविदा अगले महीने निकालेगा। लंबे समय से बन रही इस कॉलोनी का डेवलपमेंट तीन फेज में पूरा किया जाना है। अभी दो फेज पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। यहां अभी तक 15 मकानों की ही बुकिंग हो पाई थी। नए मकान हाउसिंग बोर्ड की नई दरों के अनुसार ही मिलेंगे। दरें अभी फाइनल होना बाकी है। बोर्ड नई कॉलोनी में मकान हैंडओवर करने की प्रक्रिया डेवलपमेंट पूरा होने के बाद करेगा। यहां रेट करीब 800-1000 रुपए स्क्वेयर फीट होंगे। मकान की कीमत 6 लाख 12 लाख रुपए के बीच होगी।
लोगों को यह
होगा फायदा
ञ्चनिजी कॉलोनी में मकान ज्यादा दाम और नकद राशि जमा करने पर मिलते हैं।
ञ्चबोर्ड के मकान किश्तों पर मिलेंगे। प्रारंभिक चरण में करीब 63 हजार रुपए जमा करने होते हैं।
ञ्चबोर्ड मकान का डेवलपमेंट करते समय ही किश्त लेता है। इससे लोगों को आसानी होती है।
इन श्रेणी में मिलेंगे मकान
10 मकान एचआईजी श्रेणी, 50 एचआईजी-बी, 64 एमआईजी और 72 एलआईजी श्रेणी के मकानों के लिए निविदा निकाली जाएगी।
दो महीने का समय और लगेगा
॥दरगाह-ए-हकीमी रोड पर 196 मकानों की निविदा निकालने में करीब दो महीने का समय और लगेगा। नए रेट के आधार पर ही मकानों की बुकिंग की जाएगी।ø
पीके मेहता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री, हाउसिंग बोर्ड, खंडवा
दरगाह-ए-हकीमी रोड पर बन रही नई कॉलोनी, तीन फेज में हो रहा कॉलोनी का डेवलपमेंट, दो फेज का काम पूरा, दो महीने के भीतर निकलेगी निविदा